गिरिडीह : दुर्गा पूजा के निमित्त विधि व्यवस्था के संधारण को लेकर सोमवार को गिरिडीह उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के द्वारा संयुक्त रूप से जिले के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों व मंडपो का निरीक्षण किया. इस दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया गया.
विभिन्न दुर्गा पंडालों व मंडपो का निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने पूजा समिति के प्रबंधकों एवं सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि आपसी सौहार्द एवं शांतिपूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा त्यौहार मनाए. साथ ही दुर्गा पूजा के दौरान राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देश एवं कोविड-19 प्रोटोकॉल का अनुपालन करना आवश्यक रुप से सुनिश्चित करें.
दुर्गा पूजा पंडालों में कोविड-19 प्रोटोकॉल का अनुपालन पूर्ण रुप से सुनिश्चित किया जाना चाहिए ताकि आमजनों की सुरक्षा के साथ-साथ शांतिपूर्ण माहौल में त्यौहार संपन्न हो सके तथा दुर्गा पूजा पंडालों के आस पास ज्यादा भीड़ न लगे, इसका खास ध्यान रखें.
रिपोर्ट : मनोज कुमार


















