Advertisment

काली मंदिर परिसर में नदी किनारे पेड़ पर लटका मिला भिक्षु का शव, जांच में जुटी पुलिस

गया : बोधगया के काली मंदिर परिसर में नदी किनारे गुरुवार को एक भिक्षु का शव मिलने से सनसनी फैला गई। सुबह में टहलने निकले स्थानीय लोगों की नजर पेड़ पर टांगे शव पर पड़ी। इसके बाद मामले की सूचना बोधगया थाना की पुलिस व डायल 112 की पुलिस की टीम को दी गई। रस्सी का फंदा बनाकर पेड़ के सहारे शव नदी किनारे टंगा हुआ था।

सूचना के बाद बोधगया थाना अध्यक्ष रूपेश कुमार सिन्हा, अपर थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार, पीटीसी नीरज कुमार सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। थाना अध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टि मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। मृतक के पास से मिले आधार कार्ड व ड्राइविंग लाइसेंस से उसकी पहचान आंध्र प्रदेश के पंचवटी आश्रम इलाके का रहने वाला 43 वर्षीय हऊवर्त डेविड संजीव के रूप में हुई है। फिलहाल शव का पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया गया है। साथ ही पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच करने में जुटी हुई है।

https://22scope.com/foreign-buddhist-monks-are-planting-foreign-paddy-in-bodh-gaya/

आशीष कुमार की रिपोर्ट

IPS Neeraj Kumar Singh CM Medal: देवघर के IPS नीरज कुमार...

IPS Neeraj Kumar Singh CM Medal: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पश्चिम बंगाल सरकार ने पुलिस सेवा में उत्कृष्ट और सराहनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ...

JSSC CGL Jobs 2026: JSSC CGL परीक्षा रद्द हुई तो 2,000...

JSSC CGL Jobs 2026: झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच, JSSC CGL परीक्षा के ज़रिए सरकारी नौकरी पाने वाले कर्मचारियों में चिंता...

JSSC CGL Exam Cancelled 2026: JSSC CGL रद्द, अब TDPL की...

JSSC CGL Exam Cancelled 2026: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट भवन में हुई झारखंड कैबिनेट की बैठक में भर्ती परीक्षाओं को लेकर...