3 दिन से गायब महिला का नदी में छहलाता मिला शव

नालंदा : बिहार थाना इलाके के रामजीचक गांव से तीन दिन से गायब महिला का शव शनिवार की सुबह गोइठवा नदी में छहलाता मिला। मृतका सुधीर पासवान की 40 वर्षिया पत्नी मुरती देवी है।परिजन ने बताया कि गुरुवार की शाम शौच के लिए घर से निकली थी। उसके बाद वापस नहीं लौटी काफी खोजबीन के बाद नगर थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया था। इसी बीच आज सुबह ग्रामीणों की नजर पानी के ऊपर छहलाता हुआ शव पर पड़ा। इसके बाद लोगों ने परिवार के सदस्यों को उसकी जानकारी दी।

मौके पर पहुंचकर परिवार के सदस्यों ने कपड़े से महिला की पहचान की। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना बिहार थाना पुलिस को दी। परिजन शौच के दौरान गहरे पानी से डूबने से मौत की आशंका जाहिर कर रहे हैं। बिहार थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दी है। नगर थानाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने बताया कि पानी में डूबने से महिला की मौत हुई है। महिला गुरुवार की शाम से गायब थी। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा हैं।

रजनीश किरण की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

बिहार बनेगा AI Innovation Hub: Bihar AI Policy 2026 पर विशेषज्ञों...

पटना में Bihar AI Policy 2026 पर आयोजित परामर्श बैठक में AI, स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और निवेश को बढ़ावा देने पर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण...

सम्राट कैबिनेट में लिए गए कई बड़े फैसले, बिहार में 5...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक चल...

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन, शिक्षा...

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन के उद्घाटन किया। उन्होंन इस अवसर...