प्रधान डाकघर के सामने कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला, सदर अस्पताल में भर्ती

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव तारीक अनवर ने जाना हाल

कटिहार : नगर थाना क्षेत्र के प्रधान डाकघर के सामने बदमाशों ने कांग्रेस नेता फिरोज अहमद कुरेशी पर जानलेवा हमला किया। इस घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ देर के लिए घटना स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल फिरोज अहमद कुरेशी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर परिजन व अन्य पार्टी के नेता भी सदर अस्पताल पहुंच कर घटना के प्रति चिंता जताई। घटना के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव तारीक अनवर सदर अस्पताल पहुंचकर घायल का हालचाल जाना। वहीं घटना में शामिल एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

पीड़ित के भाई ने कहा कि वे लोग प्लाईवुड खरीद कर वापस लौट रहे थे। इस दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने उनको रोक कर खर्चे के नाम पर रुपया मांगने लगे। नहीं देने पर उनके साथ मारपीट की। फिलहाल पुलिस मामले पर जांच कर रही है।

रिपोर्ट : श्याम

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

बिहार की छात्राओं को हर महीने मिलेंगे 10 हजार रुपये, जानिए...

पटना। बिहार में उच्च शिक्षा को गांव और प्रखंड स्तर तक पहुंचाने के लिए राज्य सरकार कई महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। अब विद्यार्थियों...

Sonpur Mela Labour Exhibition: सोनपुर मेले में श्रमिकों के लिए खास...

Sonpur Mela Labour Exhibition, पटना: एशिया प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला-2026 में श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से विभागीय प्रदर्शनी...

Bapu Tower Internship Program: बापू टावर के इंटर्नशिप कार्यक्रम में शामिल...

Bapu Tower Internship Program, पटना: राजधानी पटना स्थित बापू टावर में शुक्रवार को 'बापू टावर इंटर्नशिप कार्यक्रम- द्वितीय बैच' के तहत चयनित चार नए...