रांची : टोक्यो ओलंपिक से वापस लौंटी तीरंदाज दीपिका ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि अच्छा लगा रहा हम ओलंपिक में शामिल होकर घर लौटे हैं। लेकिन जीत कर लौटते तो और अच्छा लगता। हौसला हारे नहीं हैं, जब तक जीतेंगे नहीं तब तक छोडेंगे नहीं। हमने मेहनत खूब की थी लेकिन सफलता हासिल नहीं हुई।
दीपिका ने कहा कि आगे भी हम बेहतर करने का प्रयास करेंगे। हम एशियन गेम्स की तैयारी करेंगे। टोक्यो ओलंपिक से लौटने के बाद प्रधानमंत्री मोदी से भी मुलाकात हुई। उनसे बातचीत कर काफी ख़ुशी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हम सभी लोगों के साथ इतना जल्दी घुल मिल गए जैसे हम सभी को पहले से ही जानते हैं। हम सभी से बातचीत किए। एक-एक व्यक्ति से पर्सनली बातचीत किए।
हॉकी खिलाड़ियों को 50-50 लाख प्रोत्साहन राशि दिए जाने के सवाल पर दीपिका ने कहा कि ये सरकार पर है किसको क्या देंगे। इस मामले पर मैं कुछ बोल नहीं सकती।