Advertisement
Advertisement

Deoghar: सारठ प्रखंड में एडवांस राशन वितरण को लेकर बैठक, पीडीएस दुकानदारों को चेतावनी

Deoghar: जिले के सारठ प्रखंड मुख्यालय सभागार में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत लाभुकों को तीन माह का एडवांस राशन (जून, जुलाई, अगस्त) वितरित करने को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार सिंह ने की, वहीं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अजहर और विधायक प्रतिनिधि राहुल सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में बताया गया कि सारठ क्षेत्र के 31,500 कार्डधारकों को जून माह के अंत तक तीन माह का राशन दिया जाना है। इस संबंध में सभी जनवितरण प्रणाली (PDS) के दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए गए कि वे 30 जून तक राशन वितरण सुनिश्चित करें।

Deoghar: प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अजहर ने सभी दुकानदारों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि राशन वितरण में कोई अनियमितता या शिकायत पाई गई, तो संबंधित पीडीएस दुकानदारों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सभी पंचायतों के मुखिया और पीडीएस दुकानदार मौजूद थे।

रिपोर्टः कृष्ण मिश्र

Commercial Advertisment

Bihar Sepaktakraw National Championship 2026: 36वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार के...

Bihar Sepaktakraw National Championship 2026, पटना: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आयोजित 36वीं सीनियर राष्ट्रीय सेपकटकरा प्रतियोगिता-2026 में बिहार के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन...

Giridih Rojgar Mela 2026: रोजगार मेले में 25 कंपनियों की भागीदारी,...

Giridih Rojgar Mela 2026: बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गिरिडीह जिला प्रशासन की ओर से आयोजित जिला स्तरीय...

Deoghar Illegal Nail Polish Factory Fire: देवघर में अवैध नेल पॉलिश...

Deoghar Illegal Nail Polish Factory Fire: नगर थाना क्षेत्र में देव संघ नवदुर्गा मंदिर के पीछे अवैध रूप से संचालित नेल पॉलिश फैक्ट्री में...