Holding Tax पर विभाग करेगी पुनर्विचार, 2023 में लागू पॉलिसी…

होल्डिंग टैक्स पर विभाग करेगी पुन: विचार, बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के साथ हुई साकारात्मक बैठक: मंत्री नितिन नवीन

पटना: पटना के विकास भवन में शुक्रवार को बिहार के नगर विकास एवं आवास मंत्री नितिन नवीन की अध्यक्षता में होल्डिंग टैक्स पॉलिसी को लेकर बैठक की गयी। जहां बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के दरभंगा, भागलपुर, गया सहित कई शहरों के प्रतिनिधियों ने बैठक में भाग लेते हुए 2023 में तत्कालीन विभागीय मंत्री तेजस्वी यादव द्वारा लागू किए गए होल्डिंग टैक्स पॉलिसी को अव्यवाहरिक बताया। साथ ही इसे व्यवसायिक वर्ग एवं शहर वासियों पर होल्डिंग टैक्स के रूप में भारी बोझ देने की बात कही। उन्होंने टैक्स के विभिन्न पहलुओं के संबंध में मंत्री को जानकारी दी।

वहीं, इस विषय पर विभागीय मंत्री एवं सचिव ने उनकी सारी बातों को सुनने के बाद मंत्री ने होल्डिंग टैक्स 2023 पर पुनः विचार करने को कहा। उन्होंने कहा कि सरकार इस पर पुनः विचार करने जा रही है एवं उसमें जो अव्यवाहरिक बढ़ोत्तरी हुई है उस पर पुनः विचार करते हुए इस पर पूरे बिहार में समरूपता के साथ कैसे लागू किया जाए इस पर भी चैंबर ऑफ कॉमर्स से सुझाव लिया गया।

इस संबंध में मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि होल्डिंग टैक्स का मुख्य उद्देश्य सुविधा देना है। टैक्स की मदद से नगर निकायों का विकास होता है। लेकिन यह टैक्स व्यवसायों पर बोझ ना बन जाए उसके लिए भी पुनः विचार किया जा रहा है। वहीं, उन्होंने कहा कि कई जिलों से होल्डिंग टैक्स प्रणाली से संबंधित समस्याएं सामने आ रही थी, जिसके बाद विभागीय सचिव और अपर सचिव को निर्देश दिया गया है कि इस पर अलग-अलग व्यवसायों के साथ बैठकर उनसे चर्चा करें साथ ही टैक्स सिस्टम पर पुन: विचार करें।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Venus Star Construction का 14 वर्ष पूरा, रक्तदान शिविर किया गया आयोजित

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट
Holding Tax Holding Tax Holding Tax Holding Tax

Holding Tax

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...