जनसुनवाई कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री व मंत्री ने सुनीं आमजनों की समस्याएं

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) प्रदेश कार्यालय पटना में आज आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित मामलों के विधिसम्मत एवं त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। इस मौके पर प्रो. नवीन आर्य चंद्रवंशी, लोकप्रकाश सिंह, अरुण कुमार सिंह, प्रदेश प्रवक्ता अरविंद निषाद व मनीष यादव मौजूद रहे।

तेजस्वी यादव ज्ञान के अभाव में बेबुनियाद बयानबाजी करने के आदि हो चुके हैं – डिप्टी CM बिजेंद्र प्रसाद यादव

मीडिया से बातचीत में डिप्टी सीएम बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव ज्ञान के अभाव में बेबुनियाद बयानबाजी करने के आदि हो चुके हैं। अपराधी की कोई जाति नहीं होती है और जो भी अपराध करेगा, उसके विरुद्ध कार्रवाई होगी। अपराधियों के खिलाफ सरकार की शुरू से ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति रही है। साथ ही उन्होंने राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिए गए बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि राजनीति में सैद्धांतिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन व्यक्तिगत और अमर्यादित टिप्पणी लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं है। राहुल गांधी को अविलंब माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने पेट्रोलियम पदार्थों की कम खपत को लेकर प्रधानमंत्री के सुझाव को देशहित में बताते हुए कहा कि पश्चिमी एशिया में बिगड़े हालात के कारण आयात प्रभावित हो रहा है, इसलिए सभी लोगों को ईंधन की बचत पर ध्यान देना चाहिए।

JDU Office 2 1 22Scope News

नीतीश कुमार के निर्देशन में पार्टी कार्यालय में सोमवार से शुक्रवार तक जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है – मंत्री जमा खान

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सीएम नीतीश कुमार के निर्देशन में पार्टी कार्यालय में सोमवार से शुक्रवार तक जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस दौरान प्राप्त समस्याओं के विधिसम्मत निष्पादन हेतु आवश्यक कार्रवाई की जाती है। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान ही इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बीते दो दशकों में सुदूर गांवों तक विकास की किरणें पहुंचाने का काम किया है व समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य किया है। जमा खान ने कहा कि विपक्ष की राजनीति अब केवल झूठे आरोपों और भ्रम फैलाने तक सीमित होकर रह गई है।

JDU Office 1 1 22Scope News

JDU Office 3 1 22Scope News

यह भी पढ़े : JDU प्रदेश कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन, मंत्रियों ने सुनी आमजनों की समस्याएं

हिमांशु कुमार की रिपोर्ट

Cyber Crime Motihari:मोतिहारी में Digital Arrest कर 18.50 लाख की ठगी,...

मोतिहारी में साइबर ठगों ने पुलिस और सीबीआई का डर दिखाकर रामाशंकर प्रसाद गुप्ता से 18.50 लाख रुपये ठग लिये। मामले में FIR दर्ज...

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026  जिला अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान वर्षा मौसम हवा की गतिरांची 28°C 22°C 2.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंलोहरदगा 29°C 22°C 1.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंगुमला 29°C 21°C 2.9 मिमी आंधी-तूफान संभावित 6 किमी/घंसिमडेगा 30°C 23°C 0.6 मिमी हल्की बूंदाबांदी 5 किमी/घंपलामू 32°C 24°C 0.7 मिमी बूंदाबांदी 8 किमी/घंलातेहार 31°C 23°C 0.8 मिमी हल्की बूंदाबांदी 6 किमी/घंगढ़वा 32°C 24°C 0.8...

SIR 2026 Jharkhand :SIR 2026 में प्रतिनियुक्त शिक्षकों की बढ़ी जवाबदेही,...

 झारखंड में SIR 2026 कार्य में प्रतिनियुक्त शिक्षकों को अब प्रतिदिन प्रतिनियुक्त स्थल पर उपस्थिति दर्ज करनी होगी। जरूरत नहीं होने पर प्रतिनियुक्ति खत्म...