पटना सिटी में श्रावणी महोत्सव में पहुंचे डिप्टी सीएम और विधानसभा अध्यक्ष, कहा …

पटना: राजधानी पटना के पटना सिटी इलाके के आलमगंज थाना क्षेत्र में रविवार को श्रावणी महोत्सव का आयोजन किया गया। श्रावणी महोत्सव में भारी संख्या में महिला पुरुष पहुंचे थे वहीं विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी पहुंचे। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि महादेव का दिन है। हम प्रार्थना करते हैं कि महादेव खुशहाली तरक्की उन्नति दें।

उन्होंने भ्रूण हत्या पर रोक लगाने की भी महिलाओं से अपील की और कहा कि महिलाएं सशक्तिकरण की ओर चल रही हैं लेकिन कुछ ऐसे भी लोग हैं जो भ्रूण हत्या कर बच्चियों को मार देते हैं। उस पर रोक लगनी चाहिए क्योंकि जिस अनुपात में महिलाओं की संख्या कम हो रही है इसलिए हम लोग संकल्प लें कि भ्रूण हत्या पर रोक लगाएंगे।

वही बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि यह महादेव का दिन है। सबसे बड़ी बात यह है कि यह श्रावणी के दिन में सभी लोग बाबा धाम जाते हैं एक वस्त्र होता है एक नारे होते हैं बोल बम का नारा लगाते हुए सभी लोग महादेव को जल अर्पण करते हैं। हम लोग पर महादेव की कृपा है और सभी पर महादेव कृपा बनाए रहे यही महादेव से प्रार्थना करते हैं। इस दौरान उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विधानसभा अध्यक्ष को आयोजन समिति की तरफ से सम्मानित किया गया।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   पूर्वी चंपारण में RJD का बुद्धिजीवी सम्मेलन, नेताओं ने कहा…

पटना से उमेश चौबे की रिपोर्ट

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...