Advertisment

मुजफ्फरपुर हवाई अड्डा को लेकर डिप्टी सीएम ने कही बड़ी बात, मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर कहा….

मुजफ्फरपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लगातार भारत को बदलने का काम किया जा रहा है। बिहार को विकसित बिहार बनाने का कार्य किया जा रहा है उसके सांस्कृतिक विरासत, धार्मिक स्थान को विकसित और गौरवशाली इतिहास को लौटाने का कार्य किया जा रहा है। यह बातें बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने मुजफ्फरपुर के चैंबर ऑफ़ कॉमर्स में आयोजित विकसित भारत का अमृत काल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 साल भारतीय जनता पार्टी के प्रोफेशनल मीट कार्यक्रम का उद्घाटन के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही।

वही उप मुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि 2014 से पहले भ्रष्टाचार, घोटाले की सरकार थी और अब विकास, आविष्कार और नवाचार की सरकार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश भ्रष्टाचार से सुशासन की ओर गया है बिहार में अर्थव्यवस्था 25 वर्ष पूर्व 6000 करोड़ का बजट हुआ करता था अब 317000 करोड़ का बजट लाया जाता है।

LN Mishra 1 22Scope News

यह भी पढ़ें – महागठबंधन की बैठक खत्म, तेजस्वी के आवास पर जुटे थे सभी दलों के नेता

उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि मुजफ्फरपुर पताही हवाई अड्डा को शुरू करने के मामले पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि भारत सरकार ने सहमति दे दी है। बिहार सरकार अगले कैबिनेट में सहमति देगी। जनता की आकांक्षा पर जल्द शुरू करने की दिशा में पहल किया जा रहा है। मुजफ्फरपुर जिला में नया टाउनशिप बनेगा। साथ ही नया बस स्टैंड के अलावा नया खेल गांव बसाने की दिशा में पहल की जा रही है। वही उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चिराग पासवान के बिहार विधानसभा में 243 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा मामले में उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे और सभी सहयोगी दल साथ में रहेंगे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  केंद्र के सहयोग से बिहार आत्मनिर्भर बिहार की तरफ बढ़ा रहा तेजी से कदम, कृषि क्षेत्र में…

मुजफ्फरपुर से संतोष कुमार की रिपोर्ट

Jamshedpur Ganja Smuggling: बिस्किट-चॉकलेट की गुमटी में छिपा था नशे का...

Jamshedpur Ganja Smuggling: MGM थाना इलाके में एक छोटे से गुमटी से गांजा और नशीले सिरप का कथित अवैध कारोबार चल रहा था, जिसका...

Baghmara Powerlifting Competition: बाघमारा में पावरलिफ्टिंग को मिली नई उड़ान, धनबाद-बोकारो...

Baghmara Powerlifting Competition: धनबाद ज़िले के बाघमारा इलाके के युवाओं को पावरलिफ्टिंग के लिए प्रोत्साहित करने के मकसद से तेतुलमारी में धनबाद-बोकारो ज़िला-स्तरीय ओपन...

Lohardaga Vishva Adivasi Diwas 2026: विश्व आदिवासी दिवस पर लोहरदगा में...

Lohardaga Vishva Adivasi Diwas 2026: विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर लोहरदगा के स्थानीय नगर भवन में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया...