Dhanbad: छिनतई का एक और मामला, महिला के गले से चेन झपटकर फरार

Dhanbad: जिले में इन दिनों चेन छिनतई की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला धनबाद थाना क्षेत्र का है। यहां 8 लेन रोड में न्यू बॉम्बे स्वीट्स के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला के गले से चेन झपटकर फरार हो गये।

Dhanbad: महिला के गले से चेन झपटा

घटना को लेकर पीड़ित महिला पूजा गोरी ने बताया कि अस्पताल में भर्ती अपने ससुर के स्वास्थ्य का हाल जानने अस्पताल आयी थी। इसी दौरान बॉम्बे स्वीट्स में नाश्ता करके जैसे ही बाहर आयी कि अचानक से बाइक सवार अपराधी आ धमके और गले से सोने की चेन झपटकर भाग निकले। महिला काफी शोर भी मचाई, लेकिन तब तक अपराधी उनकी आंखों से उझल हो चुका था।

पीड़ित महिला बराकर की रहने वाली है। फिलहाल, पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। बॉम्बे स्वीट्स में लगे सीसीटीवी कैमरे भी पुलिस खंगाल रही है। महिला ने चेन की कीमत एक लाख से ऊपर की बताई है।

Dhanbad: दो दिन पूर्व भी हुई थी छिनतई की घटना

बता दें कि धनबाद थाना क्षेत्र में दो दिन पूर्व भी चेन छिनतई की घटना घटी थी। धनबाद के भेला टांड की एक बुजुर्ग महिला के गले से अपराधी दो लाख के सोने की चेन झपटकर फरार हो गए थे। महिला अपने पति के साथ बरटांड में बाजार करने आई थी।

महिला ने धनबाद थाना में चेन छिनतई की लिखित शिकायत भी दर्ज कराई थी। पुलिस अभी इस मामले की छानबीन कर ही रही थी कि आज पुनः चेन छिनतई की एक और घटना को अपराधियों ने अंजाम दे डाला है।

राजकुमार जायसवाल की रिपोर्ट

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...