Dhanbad Crime : अवैध शराब कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, भारी मात्रा में शराब जब्त-दो गिरफ्तार…

278
Dhanbad Crime : अवैध शराब कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, भारी मात्रा में शराब जब्त-दो गिरफ्तार...
Dhanbad Crime : अवैध शराब कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, भारी मात्रा में शराब जब्त-दो गिरफ्तार...
Advertisment

Dhanbad Crime : धनबाद जिले के निरसा अनुमंडल अंतर्गत चिरकुंडा और कालूबथान क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। चिरकुंडा एवं कालूबथान पुलिस ने संयुक्त रूप से देर रात छापेमारी अभियान चलाकर भारी मात्रा में देसी और अंग्रेजी शराब जब्त की है।

Advertisment

ये भी पढ़ें-  Jamtara : चेन्नई में झारखंड के युवक की करंट लगने से दर्दनाक मौत…

दो तस्कर गिरफ्तार, अन्य की तलाश तेज

Dhanbad Crime : भारी मात्रा में शराब बरामद
Dhanbad Crime : भारी मात्रा में शराब बरामद

इस दौरान पुलिस ने दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। वहीं अन्य फरार आरोपियों के खिलाफ छापेमारी तेज कर दी है। इस कार्रवाई की जानकारी निरसा एसडीपीओ रजत मणिक बाखला ने मैथन स्थित कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में दी।

ये भी पढ़ें-  Giridih : तेज रफ्तार का कहर, ट्रैक्टर ने पोल को टक्कर मारते हुए रौंदा, दादी-पोते की दर्दनाक मौत… 

एसडीपीओ ने बताया कि वरीय पुलिस पदाधिकारियों के निर्देश पर अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में कालूबथान ओपी क्षेत्र के कैथारडीह गांव में रघुनाथ टुडू के घर पर छापा मारकर बड़ी मात्रा में शराब बरामद की गई।

Dhanbad Crime : भारी मात्रा में शराब की बड़ी खेप बरामद

Dhanbad Crime : मामले की जानकारी देती पुलिस
Dhanbad Crime : मामले की जानकारी देती पुलिस

मौके से मंगल टुडू नामक शराब विक्रेता को गिरफ्तार किया गया, जिसने पूछताछ में अन्य लोगों के नामों का भी खुलासा किया है। पुलिस अब उन संदिग्धों की तलाश कर रही है। वहीं, चिरकुंडा थाना क्षेत्र के जूनकुंदर फाटक सब्जी बाजार के पास एक होटल में छापेमारी कर अंग्रेजी व देसी शराब की खेप जब्त की गई।

ये भी पढ़ें- Dhanbad : जिंदगी से पहले ही मौत, झरिया में नाले में मासूम का भ्रूण मिलने से मची सनसनी… 

इस दौरान होटल संचालक भागने की कोशिश में था, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे दबोच लिया। पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। एसडीपीओ ने कहा कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और अवैध शराब कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

मो. आजाद अंसारी की रिपोर्ट–

ये भी जरुर पढ़ें-

Palamu Murder : डायन बता कर उतारा मौत के घाट, बिमला देवी हत्याकांड में दो गिरफ्तार… 

Bokaro : आउटसोर्स कर्मियों का फूटा गुस्सा, काला बिल्ला लगाकर किया काम… 

Jharkhand Politics : हेमंत सरकार में खाकी लहूलुहान! बाबूलाल मरांडी बोले–गुंडो का शासन… 

Ranchi : मौत बनकर गिरी बिजली, चपेट में आकर पापड़ बना रही महिला की दर्दनाक मौत… 

Ranchi : पुलिसकर्मी पर ऑटो चालकों का खूनी हमला! ईंट से मारकर घायल किया, वीडियो वायरल… 

Jharkhand Politics : झारखंड शर्मशार! सीएम के क्षेत्र में आदिवासी नाबालिग से गैंगरेप अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण-रघुवर दास का बड़ा हमला… 

Hazaribagh ओपन जेल के होल्डिंग कैम्प से तीन बांग्लादेशी कैदी फरार, मचा हड़कंप… 

Jamtara Crime : दिनदहाड़े युवक पर जानलेवा हमला और लूट लिए इतने रुपये, जांच में जुटी पुलिस… 

Breaking : हरिजन समाज के उत्थान के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध-वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर… 

 

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates