Dhanbad : गांव में घुसा जंगली हाथियों का झुंड, ग्रामीणों में भय का माहौल…

Dhanbad : धनबाद जिले के टुंडी प्रखंड के पश्चिमी क्षेत्र पुरनाडीह पंचायत में जंगली हाथियों का आतंक देखने को मिला है। 18 की संख्या में कई गांवों में घुसकर जंगली हाथियों का झुंड खेतों में घुसकर खेतों में लगे फसल, सब्जियों को खा गए और पैरों से रौंदकर बर्बाद कर दिया है। इसके साथ ही कई घरों को भी ध्वस्त कर दिया।

ये भी पढ़ें- Breaking : संगठन पर्व की तैयारियों में जुटी बीजेपी, राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल की अध्यक्षता में अहम बैठक… 

Dhanbad : हाथियों के हमले में टूटा घर
Dhanbad : हाथियों के हमले में टूटा घर

Dhanbad : अचानक गांव में आ घुसा 18 की संख्या में हाथियों का झुंड

बताया गया कि रविवार की देर रात करीब 18 की संख्या में हाथियों का झुंड पुरनाडीह पंचायत के कुबरीटांड़ होते हुए कारीटांड गांव में आ धमके और श्याम सुन्दर भोक्ता के घर को ध्वस्त कर दिया। इसके साथ ही खेतों में लगे हरी सब्जियों को भारी नुक़सान पहुंचाया है। ग्रामीणों ने किसी तरह हाथियों को जंगल की तरफ खदेड़ा।

ये भी पढ़ें-Hazaribagh Accident : महाकुंभ श्रद्धालुओं से भरी बस ने खड़े ट्रक में मारी जोरदार टक्कर, दो दर्जन से ज्यादा घायल… 

बता दें कि टुण्डी के जंगल में हाथियों का झुंड बीच-बीच में देखा जाता है जो गांव तक भी आ जाता है और खेतों में लगे फसल को बर्बाद कर देता है। इसके साथ ही घरों को भी ध्वस्त कर देता है। वन विभाग या जिला प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाने से यहां के लोग भयभीत तो है ही आक्रोशित भी है।

अनिल पांडे की रिपोर्ट–

Thailand Delegation Bihar Tourism: थाईलैंड का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा बिहार,...

Thailand Delegation Bihar Tourism, पटना: बिहार पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित फैम टूर ‘लोटस ट्रायंगल—ट्रैवल टू लैंड ऑफ एनलाइटनमेंट’ के तहत थाईलैंड से...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh: पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह,...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh, पटना: राजधानी पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

Samrat Chaudhary Developed Bihar: लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने...

Samrat Chaudhary Developed Bihar, पटना: सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित बापू सभागार में रविवार को “विकसित बिहार: नींव से निर्माण तक” महामंथन सह लव-कुश...