Dhanbad : जमीन विवाद में पिता-पुत्र पर रॉड से हमला, एक की मौत…

Dhanbad : धनबाद सदर थाना इलाके के विशुनपुर बारामुड़ी खटाल के समीप जमीन विवाद में हुए मारपीट के बाद मोती यादव की निजी अस्पताल में मौत हो गई जिसके बाद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर राजद नेता सुंदर यादव SNMMCH पहुंचे और पूरे मामले पर पुलिस से दोषियों को गिरफ्तार कर पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने की मांग की है।

ये भी पढ़ें- Giridih में अवैध माइका लोड पिकअप वाहन धराया, चालक फरार… 

Dhanbad : इलाज को दौरान व्यक्ति की मौत बेटा घायल

SNMMCH पहुंचे सुंदर यादव ने मीडिया से जानकारी साझा करते हुए बताया कि मोती यादव की जमीन पर सांसद समर्थक शिबू गोप सहित अन्य के द्वारा जबरन कब्जा और रंगदारी की मांग की जा रही थी। विरोध करने पर मोती यादव और उनके पुत्र को रड से मारकर घायल कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान मोती यादव की मौत हो गई जबकि उनके पुत्र का इलाज चल रहा है इसमें प्रशासन मौन है और किसी के इशारे पर कार्य रही है अभिलंब गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।

Dhanbad : शिकायत करने के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है

जबकि घायल युवक ने बताया कि शिबू, प्रफुल्ल सहित अन्य लोग आए थे और जबरन उनकी जमीन में रास्ता और रंगबाजी की मांग कर रहे थे। मना करने पर पिता सहित उन पर हमला कर दिया जिससे उनके पिता की इलाज के दौरान मौत हो गई। आगे उसने बताया कि थाना में भी इसकी शिकायत दर्ज करायी गयी है लेकिन पुलिस कुछ कार्रवाई नहीं कर रही है।

ये भी पढ़ें- Dhurwa Half Murder में साजिशकर्ता और शूटर सहित तीन गिरफ्तार, पुरानी रंजिश में… 

घटना के बाद काफी संख्या में परिजन सहित स्थानीय लोग SNMMCH पहुंचे और न्याय की मांग करने लगे। लोगों का आरोप था कि पुलिस मौन बैठी है और कार्रवाई नहीं कर रही है। हालांकि पूरे मामले पर पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था दीपक कुमार ने बताया कि आरोपियों की धर पकड़ जारी है और बहुत जल्द सभी आरोपित गिरफ्त में होंगे।

Saffrn

Trending News

Big Breaking: उत्पाद सिपाही परीक्षा मामले में अभ्यर्थियों को मिला 2...

Ranchi: झारखंड में बीते कल 12 अप्रैल को उत्पाद सिपाही की परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में भी प्रश्न पत्र लीक होने...

सुई-धागे से बदली तकदीर : जीविका बैग कलस्टर की हैरान कर...

पटना : जीविका की दीदियां अब हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। मुजफ्फरपुर में हाल के चार वर्षों में पीपीपी...

इस खरीफ सीजन के लिए राज्य में यूरिया का पर्याप्त स्टॉक...

पटना : कृषि निदेशक सौरभ सुमन यादव की अध्यक्षता में आज कृषि भवन मीठापुर में बिहार के सभी प्रमुख उर्वरक विक्रेताओं एवं उर्वरक कंपनियों...

Bokaro में 28 पुलिस कर्मियों के निलंबन मामले में Police एसोसिएशन...

Bokaro: बोकारो में बीते कल पुष्पा हत्याकांड को लेकर 28 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। इन Police कर्मियों को सस्पेंड किए जाने...

Private School की फीस वृद्धि, री एडमिशन या बस शुल्क में...

Ranchi: रांची में आज उपयुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में Private School की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सीबीएसई, आईसीएसई...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img