Dhanbad: ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम में निजी खर्च की राशि 2022 से अटकी, मुखियाओं को अब तक नहीं हुआ भुगतान

Dhanbad: धनबाद प्रखंड के मुखियाओं ने मंगलवार को उपायुक्त आदित्य रंजन को ज्ञापन सौंपते हुए वर्ष 2022, 2023 और 2024 में आयोजित ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रमों में किए गए निजी खर्च की राशि का भुगतान शीघ्र कराने की मांग की है। मुखियाओं का कहना है कि तीन वर्षों से खर्च की गई राशि का अब तक कोई भुगतान नहीं हुआ है।

Dhanbad: मुखियाओं ने लगाया आरोप

मुखियाओं ने आरोप लगाया कि प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) के निर्देश पर पंचायत स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में टेंट, सजावट, एलईडी डिस्प्ले, प्रचार-प्रसार और अन्य व्यवस्थाओं का खर्च मुखियाओं ने अपने निजी स्तर पर उठाया, ताकि सरकार की योजनाएं गांव-गांव तक पहुंच सकें और कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो।

मुखिया मनोज कुमार ने बताया कि, 2022 में जब ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम शुरू हुआ था, तभी से हम लोग अपनी जेब से पैसा खर्च कर रहे हैं। हर बार आश्वासन मिला कि भुगतान जल्द होगा, लेकिन अब तक एक रुपया भी नहीं मिला। अब 2025 में फिर कार्यक्रम कराने का आदेश आया है, जबकि हम पहले ही तीन बार खर्च कर चुके हैं। चौथी बार निजी खर्च करना संभव नहीं है।

Dhanbad: लापरवाही के कारण भुगतान अटका

मुखियाओं का कहना है कि उन्होंने सभी बिल और वाउचर प्रखंड कार्यालय में जमा कर दिए हैं, लेकिन अधिकारी की लापरवाही के कारण भुगतान अटका हुआ है। इस दौरान मुखियाओं ने बीडीओ पर वित्तीय मामलों में उपेक्षा और देरी का आरोप लगाया।

Dhanbad: उपायुक्त ने बताया

वहीं उपायुक्त आदित्य रंजन ने बताया कि मुखिया संघ के प्रतिनिधियों से इस संबंध में जानकारी प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि डीडीसी को तत्काल निर्देश दिया गया है कि संबंधित फाइलों की जांच कर लंबित भुगतानों की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाए। पंचायतीराज व्यवस्था में मुखियाओं की भूमिका अहम है, इसलिए ‘सरकार आपके द्वार’ जैसे कार्यक्रमों में किसी तरह की वित्तीय बाधा नहीं आने दी जाएगी।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!
    📢 Follow 22Scope Channel