Dhanbad- होमगार्ड अभ्यर्थियों ने  फिर से शुरू किया आंदोलन, रांची कूच करने की तैयारी

Dhanbad– होमगार्ड अभ्यर्थियों ने एक बार फिर से अपनी नियुक्ति को लेकर आंदोलन की शुरुआत कर दी है. 2017 में शुरु हुई होमगार्ड बहाली की प्रक्रिया अधूरी रहने के कारण चयनित अभ्यर्थी पहले भी आंदोलन करते रहे हैं. अब एक बार फिर से अभ्यर्थियों ने रणधीर वर्मा चौक पर अनिश्चितकालीन धरने की शुरुआत कर दी है. अभ्यर्थियों ने सरकार से न्याय करने की गुहार लगाते हुए नियुक्ति प्रक्रिया को अंतिम रूप देने की मांग की है.

अभ्यर्थियों का आरोप है कि नियुक्ति प्रक्रिया का वीडियो फुटेज पदाधिकारियों के द्वारा गायब करवा दिया गया, जिसके कारण नियुक्ति प्रक्रिया अब तक अधूरी है. अभ्यर्थियों ने इसके लिए दोषियों अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि अभ्यर्थियों को उनके अधिकारों से वंचित नहीं होना पड़े. अभ्यर्थियों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इस प्रर्दशन के बाद भी दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तब अभ्यर्थी राजधानी रांची के लिए कुच करने को बाध्य होगें.

रिपोर्ट- राजकुमार

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...