Advertisement
Advertisement

Dhanbad News: टुसू पर्व के उपलक्ष में निकाला गया भव्य जुलूस, दिखी झारखंडी संस्कृति की झलक

Dhanbad News: टुसू पर्व को लेकर धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर हर साल की तरह इस वर्ष भी विशाल और रंगारंग जुलूस (शोभायात्रा) निकली गई, जिसमें झारखंडी संस्कृति की झलक साफ-साफ दिखाई दे रही थी. यह जुलूस सरायकेला मंडप थान से निकलकर शहर के विभिन्न चौक-चौराहों से होते हुए रणधीर वर्मा चौक पहुंचा जहां पारंपरिक गीत-संगीत और नृत्य के साथ डेहरी टुसू पर्व का मुख्य उत्सव मनाया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं.

Dhanbad News: जुलूस में महिलाएं, युवतियां और बच्चे भी शामिल

बृहद झारखंड कला संस्कृति मंच जैसे संगठनों द्वारा आयोजित जुलूस धनबाद के सरायढेला शिव मंदिर मंडप थान से सरायढेला थाना मोड़ आईएसएम पुलिस लाइन होते हुए रणधीर वर्मा चौक पहुंचा. जुलूस में महिलाएं युवतियां बच्चे और झारखंड, बंगाल, ओडिशा सहित विभिन्न राज्यों के लोग शामिल थे. जुलूस में पारंपरिक वाद्य यंत्रों मांदर ढोल नगाड़ों) के साथ लोकगीत और लोकनृत्य का प्रदर्शन किया गया. जिसका उद्देश्य झारखंडी संस्कृति कुड़माली संस्कृति और टुसू पर्व के महत्व को बचाना और लोगों को जागरूक करना है.

कर्ज की बोझ तले टूटा एक परिवार, आउटहाउस में मिली तीन लाशों से हड़कंप

Dhanbad News: धान की देवी टुसू के लिए बनाया जाता है ये पर्व

मालूम हो फसल कटाई के बाद मनाया जाने वाला यह पर्व धान की देवी टुसू को समर्पित है. यह पर्व कुंवारी कन्याओं के शौर्य और स्वाभिमान का प्रतीक है, जो सम्मान के लिए जल-समाधि लेने वाली टुसू मनी की याद में मनाया जाता है. मकर संक्रांति 14 जनवरी के आसपास तक, यह पर्व एक महीने तक चलता है और 15-16 जनवरी को टुसू प्रतिमा का नदी में विसर्जन किया जाता है.

Commercial Advertisment

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में पुलिस की कार्रवाई...

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में शुक्रवार की सुबह रुपये के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो...

Bihar Teachers Salary News: क्या दिवाली-छठ से पहले खाते में आएगी...

Bihar Teachers Salary News, पटना: बिहार के शिक्षकों और विद्यालय कर्मियों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने दीपावली और छठ महापर्व...

Bihar Tribal Education Research: 25 जनजातीय विद्यालयों के बच्चों का क्यों...

Bihar Tribal Education Research, पटना: बिहार में जनजातीय विद्यार्थियों की शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए शोध आधारित पहल की जा रही है।...