Dhanbad: पुलिस ने चोर गिरोह का किया खुलासा, सामान के साथ दो को किया गिरफ्तार

Dhanbad: पुलिस ने जिले में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह का खुलासा किया है। बरवाअड्डा पुलिस ने गुप्त सूचना पर बीती रात दो संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया। जिसका नाम मुमताज अंसारी एवं मुस्ताक अंसारी है। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में कई चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया है।

Dhanbad: चोर गिरोह का खुलासा

सीटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गठित छापामारी दल द्वारा संभारी चौक पर एन्टी क्राइम चेकिंग लगाकर एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति को खदेड़कर पकड़ा गया। दोनों के पास से दो मोबाइल, एक बेट्रा, एक मोटरसाइकिल एवं एक काला बैग में रखा चोरी करने के लिए इस्तेमाल करने वाला दो पलाश, एक सलाई रिंच, एक संड़सी, सहित अन्य समान को बरामद किया गया है।

पकड़ाए व्यक्ति मुमताज अंसारी एवं मुस्ताक अंसारी से पूछताछ करने पर बताया गया कि ये लोग अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर एक गिरोह बनाकर बन्द घरों एवं दुकानों का पता लगाकर चोरी के घटना को अंजाम देते हैं तथा ये लोग धनबाद तथा अन्य कई जगहों में चोरी की घटना को अंजाम दे चुके हैं और चोरी से प्राप्त सामानों की बिक्री कर प्राप्त पैसा को आपस में बांट लेते हैं।

Dhanbad: कई सामान बरामद

पुलिस ने दोनों के पास से समानों को विधिवत जब्त किया एवं दोनों व्यक्तियों को विधिवत गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर पूर्व में चोरी कर रखे गए सामान ज्वेलरी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण को बरामद किया गया है।

अनिल पांडेय की रिपोर्ट

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...