Dhanbad : धनबाद के डिगवाडीह स्थित कार्मल स्कूल के दसवीं की छात्राओं पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा किया गया अत्याचार पर एक ओर डीसी ने जांच टीम का गठन किया है जो अपना रिपोर्ट सोमवार को सीसीटीवी एक्सपर्ट से फुटेज जांच के बाद सबमिट करेगी। वहीं इस मामले में सांसद ढुलु महतो ने गंभीर आरोप लगाई हैं और शिक्षा मंत्री को पत्र लिख स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढे़ं- Baghmara Violence Update : कारू यादव के कई ठिकानों पर पुलिस की दबिश, 300 टन अवैध कोयला जप्त…
इससे पूर्व अभिभावको एवं छात्राओं ने शनिवार को समाहरणालय में उपायुक्त से मिलकर विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ लिखित शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि प्रिंसपल के द्वारा छात्राओ का शर्ट उतरवाया गया और ब्लेजर में ही घर भेजा गया। ये सजा इसलिए दी गई क्योंकि छात्राएं अपने क्लास में पेन डे मना रहे थे। छात्राएं एक दूसरे के शर्ट पर लिख रही थी।
Dhanbad : इस तरह की सजा देना काफी गंभीर है
उपायुक्त से मिलने पहुंचे परिजनों ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि घटना 9 जनवरी को पेन डे मनाने पर इस तरह की सजा देना काफी गंभीर है ऐसे में छात्रा कोई खतरनाक कदम उठा सकते थे। छात्राएं काफी मानसिक तनाव में है। अभिभावक विद्यालय पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
ये भी पढे़ं- Bokaro : तालाब से तैरता हुआ व्यक्ति का शव मिलने से मची सनसनी, तफ्तीश में जुटी पुलिस…
वही जांच के आदेश के बाद एसडीएम के नेतृत्व में टीम कार्मेल स्कूल पहुंचकर जांच की। टीम ने छात्राओं और शिक्षको से पूछताछ की साथ ही विद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने की कोशिश की लेकिन एक्सपर्ट नहीं मौजूद होने के कारण उसे खंगाला नहीं जा सका। स्कूल प्रबंधन ने अपनी सफाई देते हुए घटित आरोपों से इंकार किया था।
धनबाद से राजकुमार जायसवाल की रिपोर्ट—



















