Commercial Advertisment

Dhanbad: शराब दुकान के सेल्समैन को दबंगों ने पीटा, मदद मांगने पर किया अपमानित

Dhanbad: भूली में उत्पाद विभाग द्वारा संचालित शराब दुकान में कार्यरत सेल्समैन मनोरंजन कुमार के साथ बीती रात दबंगों ने निःशुल्क शराब नहीं देने पर मारपीट की। इसकी शिकायत भूली ओपी में दर्ज कराई गई है। वहीं मैनपावर सप्लाई करने वाली कम्पनी मार्शन के पुराने प्रतिनिधि और उत्पाद विभाग के पदाधिकारियों ने उल्टे सहयोग करने के बजाय डांट लगा दी और अपमानित किया। सेल्समैन ने मामले में उचित कार्रवाई की गुहार लगायी है।

Dhanbad: सेल्समैन को दबंगों ने पीटा

पीड़ित सेल्समैन ने बताया कि दुकान का ईपॉश मशीन कार्य नहीं कर रहा था। दबंग युवक बगैर पैसे दिए शराब लेकर जाने लगे तो उसने टोका। इसके बाद उनके साथ मारपीट की गई। मदद मांगने के लिए जब उसने मैनपावर सप्लायर के पूर्व प्रतिनिधि उमर फारुख से बात की तो उन्होंने भी खड़ी खोटी सुनाते हुए अपमानित किया। पूरे मामले की जानकारी के लिए उत्पाद दारोगा एवं सहायक उत्पाद आयुक्त से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन रिसीव नही किया।

राजकुमार जायसवाल की रिपोर्ट

Sahibganj DC आवास में मिला दुर्लभ Banded Krait, सर्प मित्र जितेंद्र...

साहिबगंज में उपायुक्त दीपक दुबे के आवास पर दुर्लभ बैंडेड करैत सांप मिला। सर्प मित्र जितेंद्र हजारी ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा।Sahibganj...

TRAI New Rules: अब आधी रात में भी होगी mobile और...

 TRAI ने टेलीकॉम शिकायतों के निपटारे के नियम सख्त कर दिए हैं। अब मोबाइल और इंटरनेट कंपनियों के शिकायत केंद्र 24 घंटे खुले रहेंगे।...

JPSC Exam Scam: 1.10 करोड़ में बेची गयी नौकरी! CDPO पद...

 JPSC भर्ती घोटाले में CID की पूरक चार्जशीट से बड़े खुलासे हुए हैं। 11 अभ्यर्थियों से 1.10 करोड़ की वसूली, CDPO पद के लिए...