धुर्वा डैम में धोनी की वॉल पेंटिंग बनी आकर्षण का केंद्र, युवाओं के लिए बना सेल्फी प्वाइंट

रांची: राजधानी रांची के खूबसूरत पर्यटन स्थलों में शुमार धुर्वा डैम अब सिर्फ प्राकृतिक सौंदर्य के लिए ही नहीं, बल्कि एक खास वजह से भी युवाओं का आकर्षण बना हुआ है। दरअसल, यहां बनाई गई महेंद्र सिंह धोनी की वॉल पेंटिंग अब सेल्फी प्रेमियों के बीच हॉटस्पॉट बन चुकी है। इस पेंटिंग को रांची के ही 22 वर्षीय युवा कलाकार विकास ने तैयार किया है, जिनकी सोच थी कि गंदी दीवारों को खूबसूरत कला में बदलकर लोगों को आकर्षित किया जाए।

इस वॉल पेंटिंग में ‘कैप्टन कूल’ धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में दिखाया गया है। कलाकार विकास ने बातचीत में बताया कि उन्होंने यह पेंटिंग खुद के संसाधनों से बनाई, ताकि यह स्थान सेल्फी प्वाइंट बन सके और क्षेत्र की सुंदरता में वृद्धि हो।

Video Report : धुर्वा डैम में धोनी की वॉल पेंटिंग बनी आकर्षण का केंद्र

धुर्वा डैम क्षेत्र की कई अन्य दीवारों पर भी झारखंड की पारंपरिक सोराय पेंटिंग और लोक कला की झलक मिलती है, जो झारखंड की संस्कृति और पहचान को उजागर करती है। लेकिन इन सबसे अलग धोनी की वॉल पेंटिंग खास तौर पर लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है।

पेंटिंग के सामने पहुंचने वाले युवाओं और पर्यटकों में सेल्फी लेने की होड़ सी लग जाती है। आलोक उरांव नामक एक स्थानीय युवक ने कहा, “धोनी ने झारखंड और भारत का नाम रोशन किया है। ऐसे खिलाड़ी की पेंटिंग के साथ सेल्फी लेने का मौका मिलना गर्व की बात है।”

धोनी के प्रशंसकों का मानना है कि उनका शांत स्वभाव, हेलीकॉप्टर शॉट और देश के लिए जीते गए विश्व खिताब उन्हें खास बनाते हैं। सेल्फी लेने पहुंचे अधिकतर युवाओं ने धोनी को ‘रांची का राजकुमार’ बताते हुए उनके प्रति अपनी भावनाएं जाहिर कीं।

फिलहाल, यह वॉल पेंटिंग सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही है और रांचीवासियों के लिए गर्व और आकर्षण का प्रतीक बन चुकी है।

 

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...