रांची के पिस्का मोड़ में जर्जर स्कूल भवन ढहा, एक व्यक्ति की मौत, दो घायल

रांची: रांची के पिस्का मोड़ स्थित टंगरा टोली इलाके में एक जर्जर स्कूल बिल्डिंग गिरने से बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें देवकमल अस्पताल में भर्ती कराया गया है

बताया जा रहा है कि जिस स्कूल की बिल्डिंग गिरी, वह काफी समय से जर्जर थी और प्रशासन द्वारा इसे बंद भी कर दिया गया था

हालांकि, बंद होने के बाद भी रात गुजारने के लिए कुछ लोग इस खाली इमारत में रुका करते थे। बुधवार देर रात अचानक इमारत का एक बड़ा हिस्सा ढह गया, जिससे ये लोग मलबे में दब गए।

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया और तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। मृतक की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा। प्रशासन ने मलबे को हटाने का कार्य शुरू कर दिया है और जर्जर भवनों की सूची बनाने का निर्देश दिया गया है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

 

 

Dumka Fake Documents Case: फर्जी दस्तावेज से पेंशन-राशन-आवास योजना का लाभ...

Dumka Fake Documents Case: नकली कागज़ात के आधार पर सरकारी योजनाओं का फ़ायदा उठाने का मामला सामने आया है। रानिश्वर ब्लॉक के पटजोर के...

रामगढ़ में नए सदर प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन का उद्घाटन,...

Rajya Sabha Election: रामगढ़ ज़िले में सदर ब्लॉक-सह-सर्कल कार्यालय की नई इमारत का उद्घाटन ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह और झारखंड सरकार के पंचायती...

Jamtara Cyber Crime: जंगल में चल रहा था साइबर ठगी का...

Jamtara Cyber Crime: साइबर अपराध के खिलाफ लगातार अभियान चला रही जामताड़ा पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर...