पैरों से दिव्यांग पति पत्नी एक ही ट्राईसाईकिल पर बैद्यनाथ धाम जलाभिषेक करने को हुए रवाना

रिपोर्टः राजीव ठाकुर/न्यूज 22स्कोप

भागलपुरः सावन के पावन महीने में शिवभक्तों के अलग अलग रंग और महादेव के प्रति समर्पण देखने को मिल रहा है। महादेव में आस्था ऐसी है कि परेशानियों के बावजूद भी बाबा बैद्यनाथ पर जलाभिषेक करने जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज पैरों से दिव्यांग दंपत्ति बैद्यनाथ धाम निकले है। दोनों पति-पत्नी एक ही ट्राई साइकल पर बैद्यनाथ धाम जा रहे है। जहानाबाद के योगेंद्र पासवान और उनकी पत्नी रंजू देवी महादेव की भक्त हैं, दोनों बचपन से दिव्यांग है। दिव्यांग दंपत्ति के इस प्रेम और भोलेनाथ के प्रति समर्पण काबिले तारीफ है। योगेंद्र कहते है कि वो 6 साल से बैद्यनाथ धाम जा रहे हैं। उन्हें परेशानी भी है तो महादेव उनकी परेशनियों को दूर करते हैं। लाखों कांवड़िया सुलतानगंज उत्तरवाहिनी गंगा से जल लेकर बैद्यनाथ धाम जा रहे हैं। इनमें से कई ऐसे श्रद्धालु भी हैं, जिन्हें देखकर हर कोई उनकी सराहना करता है।

Bihar PACS Computerization: पैक्स कंप्यूटरीकरण में पटना समेत 5 जिले पीछे,...

Bihar PACS Computerization: बिहार में पैक्स कंप्यूटरीकरण, गोदाम निर्माण और फसल सहायता योजना के लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए सहकारिता विभाग ने...

Bihar Sankalp Dashboard: बिहार के 48 विभागों के कामकाज की होगी...

Bihar Sankalp Dashboard: बिहार में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, विभागीय कामकाज और महत्वपूर्ण परियोजनाओं की निगरानी को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने...

Bihar Women Athletes: तीरंदाजी में अंजलि कुमारी, फुटबॉल में श्यामा रानी;...

Bihar Women Athletes: बिहार की बेटियां खेल के मैदान में मेहनत, लगन और संघर्ष के दम पर अपनी पहचान बना रही हैं। तीरंदाजी में...