दोनों आंखों से दिव्यांग दुर्गेश ने 1990 में सावन से शुरू की बैधनाथ धाम की यात्रा, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की कर रहे कामना

पटनाः पवित्र सावन महीने में भगवान भोलेनाथ के भक्त लगातार सुल्तानगंज उत्तरवाहिनी गंगा से जल लेकर बैधनाथ धाम रवाना हो रहे हैं। भक्तों के भक्ति की अलग अलग तस्वीर हम आपको दिखा रहे हैं। सुलतानगंज से बैधनाथ धाम के रास्ते कच्ची कांवड़िया पथ पर एक ऐसा श्रद्धालु दिखा जो अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण की कामना लिए 1990 से बैधनाथ धाम पैदल जा रहे हैं और सबसे खास बात यह है कि वह आंख से दिव्यांग हैं।

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की कर रहे कामना

कटिहार निवासी दुर्गेश सूरदास हैं और हर सावन में बैधनाथ धाम जाते हैं लेकिन वो महादेव से अपने आंख की ज्योति नहीं मांगते हैं। दुर्गेश बताते है कि वह मन्दिर में ही रहते है और महादेव की सेवा करते हैं 1990 से बैधनाथ धाम जा रहे हैं मन मे कामना थी कि अयोध्या में प्रभु श्री राम का मंदिर बने। दुर्गेश ने कहा मोदी जैसा नेता हर जगह होना चाहिए उन्होंने श्री राम मंदिर बनवा दिया अब हम बहुत खुश हैं। श्री राम मंदिर बन रहा है अब इसलिए बैधनाथ धाम जा रहे है कि पूरा देश खुश रहे। सचमुच में महादेव के भक्त निराले होते हैं और महादेव को ऐसे ही अनन्य भक्त प्रिय होते हैं। आज सावन महीने का आठवां दिन है, धीरे धीरे कांवड़ियों का कारवां बढ़ता जा रहा है। जहां कल एक लाख से अधिक कांवड़ियों ने जल उठाया था और बैधनाथ धाम गए थे, वहीं आज 50 हजार कांवड़िया बैधनाथ धाम रवाना हुए हैं, जो दो से तीन दिनों में बाबा बैधनाथ पर जलार्पण करेंगे।

 

 

 

बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026

बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026आज बिहार में अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश/बूंदाबांदी की संभावना है, जबकि पटना, नालंदा, भोजपुर, बक्सर जैसे जिलों...

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026आज झारखंड में अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश/बूंदाबांदी की संभावना है, जबकि रांची, लोहरदगा, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...