Advertisment

Bihar में दिव्यांग बच्चों को सिखाये जा रहे आपदा से बचाव के गुर, बिहार दिवस पर…

पटना: Bihar राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण राज्य में आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं रोकथाम हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का संचालन एवं क्रियान्वयन कर रहा है। इस संदर्भ में विभिन्न आपदाओं के परिप्रेक्ष्य में पूर्व तैयारी एवं क्षमतावर्धन संबंधी कार्यक्रमों को आयोजन किया जाता है। आपदाओं के प्रति जनजागरूकता हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार का सहारा लिया जाता है।

Bihar राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम, सामुदायिक वॉलेंटियर का प्रशिक्षण, डूबने से बचाव, नाविकों का प्रशिक्षण, भूकंपरोधी भवन निर्माण संबंधी राजमिस्त्रियों का प्रशिक्षण, जीविका दीदियों का प्रशिक्षण एवं विभिन्न प्रकार की आपदाओं के न्यूनीकरण हेतु कार्ययोजना, मार्गदर्शिका तथा मानक संचालन प्रक्रिया को विकसित किया गया है जिससे राज्य स्तर पर आपदाओं से होने वाली क्षति को कम किया जा सके। इसके साथ-साथ दिव्यांगजनों को विभिन्न आपदाओं की स्थिति में महफूज रखने का बीड़ा भी बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने उठाया है।

यह भी पढ़ें – University सिर्फ डिग्री देने का केंद्र नहीं…., CUSB के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने की शिरकत

दिव्यांग प्रक्षेत्र के स्कूलों-संस्थानों के बच्चों और उनके शिक्षकों- प्रशिक्षकों- परिजनों के लिए आपदा जोखिम न्यूनीकरण प्रशिक्षण मॉड्यूल तैयार किया गया है। इसके आधार पर शिक्षकों व बच्चों को प्रशिक्षित किया जाएगा। राजधानी के पांच विद्यालयों में 700 से ज्यादा दिव्यांग बच्चों को आपदाओं से बचाव की जानकारी मॉकड्रिल के जरिये दी जा चुकी है। अब तक करीब एक हजार मास्टर ट्रेनर्स तैयार किए जा चुके हैं।

Bihar दिवस, 2025 (22-26 मार्च, 2025) के अवसर पर गांधी मैदान, पटना स्थित आपदा प्रबधंन प्राधिकरण के पवेलियन में पांच दिनों तक आपदा से बचाव के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं तथा विभिन्न आपदाओं से बचाव की तैयारी एवं प्रत्युत्तर संबंधी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, राज्य आपदा मोचन बल, बिहार अग्निशमन सेवा, सिविल डिफेंस एवं अन्य सभी हितभागियों व संस्थाओं के माध्यम से प्रदर्शन किया जाना है। जन-जागरूकता हेतु विभिन्न नाट्य मंच कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक, गीत-संगीत एवं मॉक अभ्यास कार्यक्रमों की प्रस्तुति की जाएगी।

यह भी पढ़ें – होली के एक सप्ताह बाद भी Train में जगह नहीं, शौचालय में बैठ यात्रा कर रहे श्रमिक

Bihar दिवस 2025 में गांधी मैदान में आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से बनाए गए पवेलियन के उद्घाटन हेतु निमंत्रण देने के लिए मुख्यमंत्री सह अध्यक्ष से नीतीश कुमार, उपाध्यक्ष डॉ उदय कांत, सदस्य कौशल किशोर मिश्र, इंजीनियर नरेंद्र कुमार सिंह व प्रकाश कुमार ने मुलाक़ात की।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   हवाई यात्राओं के मामले में भी नई उड़ान भर रहा है Bihar, 200 किमी क्षेत्र में होगा हर स्थान

Coal Mine PF Rules 2026: PF कानून तोड़ने वालों पर कैसे...

Coal Mine PF Rules 2026: केंद्र सरकार ने कोयला खदानों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए 'कोल माइन्स प्रोविडेंट फंड' (CMPF) से जुड़े...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: रांची हाईकोर्ट में फुटबॉल मैदान...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: झारखंड हाई कोर्ट ने रांची के धुर्वा में नए हाई कोर्ट कॉम्प्लेक्स के अंदर प्रस्तावित फुटबॉल मैदान के निर्माण...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: रांची में पहली बार क्यों हो रहा...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के मकसद से, रांची नगर निगम पहली बार...