राजद समर्थक सर पर लालटेन और हेलमेट लगाए बैधनाथ धाम निकले, कहा- तेजस्वी के सीएम और नीतीश के पीएम बनने की है कामना

रिपोर्टः राजीव ठाकुर/ न्यूज 22स्कोप

  • कांवड़िया पथ पर दिखा अजब नजारा

भागलपुरः कांवड़िया पथ पर अजब नजारा देखने को मिला. राजद समर्थक सर पर हेलमेट उसपर लालटेन, बदन पर हरा कपड़ा और लालू यादव, तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी की तस्वीर, मनोकामना यह कि तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बने. यह नजारा सुलतानगंज से बैधनाथ धाम के रास्ते कच्ची कांवड़िया पथ पर दिखा. दरअसल सावन के पावन महीने में कांवड़िया लगातार बैधनाथ धाम जा रहे हैं. इनमें से भोलेनाथ के तरह तरह के अनोखे भक्त देखने को मिल रहे हैं लेकिन सुलतानगंज से बैधनाथ धाम के रास्ते कच्ची कांवड़िया पथ पर राजद के कट्टर समर्थक सुमित कुमार मिले जो मसौढ़ी के रहने वाले हैं.

तेजस्वी के सीएम और नीतीश के पीएम बनने की है कामना

सुमित डाक बम के रूप में सुलतानगंज से जल लेकर बैधनाथ धाम जा रहे है. सुमित इस तरह से बन गए कि लोग उसके साथ सेल्फी लेने लगे. सुमित ने बताया कि वह चाहते है कि तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बने वह विकास करेंगे. साथ ही नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनें, ताकि वह देश की सेवा करें. सुमित ने कामना की है कि आगामी विपक्षी एकता की बैठक में नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री उम्मीदवार बताएंगे. अगर तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बने तो वह सावन के हर सोमवार को ऐसे ही रूप में बैधनाथ धाम जाएंगे. उसने कहा कि वह 2019 में भी इस तरह ही बैधनाथ धाम गया था. जब लालू यादव काफी बीमार थे, तब वह बैधनाथ धाम गए थे. बाबा की कृपा से लालू यादव स्वस्थ हुए थे.

बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026

🌤️ बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026📊 जिला-वार पूर्वानुमानजिलाअधिकतम न्यूनतम वर्षा मौसमपटना ⛈️ 32°C 26°C 6.7 मिमी ओलों के साथ तूफाननालंदा ⛈️ 32°C 25°C 14.4 मिमी ओलों के साथ तूफानभोजपुर ⛈️ 31°C 26°C 4.6 मिमी आंधी-तूफान संभावितबक्सर ⛈️ 30°C 26°C 5.1 मिमी ओलों के साथ तूफानकैमूर ⛈️ 30°C 26°C 14.6 मिमी ओलों के...

रांची मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026

🌧️ रांची मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026आज का पूर्वानुमान 🌧️ अधिकतम तापमान 29.7°C और न्यूनतम 21.9°C। मौसम: मध्यम बौछारें।🌧️ सप्ताह के आगे का रुख रांची में आने...

पटना मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026

⛈️ पटना मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026आज का पूर्वानुमान ⛈️ अधिकतम तापमान 31.9°C और न्यूनतम 26.1°C। मौसम: ओलों के साथ तूफान।🌧️ सप्ताह के आगे का रुख पटना...