डॉ. मोहम्मद जावेद कांग्रेस कमेटी के चुनाव समिति के सदस्य मनोनित

पटना : किशनगंज के सांसद डॉ. मोहम्मद जावेद को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के चुनाव समिति में सदस्य मनोनीत किए गए। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के द्वारा प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में उनके सम्मान में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉक्टर अखिलेश प्रसाद सिंह के अलावा कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बता दें इस कार्यक्रम में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष व वरिष्ठ नेता मीरा कुमार व वरिष्ठ नेता शकील अहमद भी मौजूद थे।

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. शकील अहमद खान ने आज सम्मान समारोह में मीडिया से बात करते हुए यह दावा किया और कहा कि सब कुछ ठीक-ठाक है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की करिश्माई ताकत से भाजपा 2024 में साफ हो जाएगी। इसके साथ ही बिहार में महागठबंधन की नौ सीट पर कांग्रेस जीत हासिल करेगी।

वहीं किशनगंज के सांसद डॉ. मोहम्मद जावेद का बड़ा बयान दे दिया है। इंडिया गठबंधन से पीएम नरेंद्र मोदी टेंशन में हैं। 2024 में भाजपा का सफाया होगा,  इंडिया की सरकार बनेगी। बिहार की छह से सात सीट तो कांग्रेस ऐसे ही जीत लेगी। बिहार में महागठबंधन 40 में 40 सीट जीतेगी।

कुमार गौतम की रिपोर्ट

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...