Nalanda: विभाग की उदासीनता से 15 बीघा खेत बन गया जलाशय, छाती पीट रहे किसान

नाला बना नहीं, खेत में गिर रहा गंदा पानी

नालंदा : विभाग की उदासीनता से गांव के 15 बीघा खेत पूरी तरह जलाशय बन गया है.

फसल उगाने से वंचित किसान अब छाती पीट रहे हैं.

शिकायत के बावजूद जनप्रतिधि और अधिकारियों ने समस्या का समाधान अभी तक नहीं निकाल पाये.

खेतों में पानी जमा होने से किसानों में आक्रोश है.

इसको लेकर ग्रामीणों ने रविवार को नाला निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया.

farmer 22Scope News

खर्च के बावजूद नहीं बदली गांव की सूरत

मामला हिलसा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 4 स्थित ढिबरापर गांव की है.

गांव से गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं की गयी है.

जिसके कारण गंदा पानी खेतों में गिर रहा है. गांव को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए सरकार हर गांव में नाली और गली का निर्माण करा रही है. इसके लिए रुपये खर्च किये जा रहे हैं. बावजूद कई गांव की सूरत नहीं बदली है.

kheti1 22Scope News

खेतों में गिर रहा गंदा पानी

ऐसी ही शिकायत ग्रामीण मुनारिक प्रसाद, अखिलेश प्रसाद, धर्मवीर कुमार, तरुण कुमार, अजय कुमार, धर्मशीला देवी, कुसुम देवी, अरुण कुमार, सूनील प्रसाद, विन्देश्वरी प्रसाद, सरिता देवी, अनिल प्रसाद, सिकन्दर प्रसाद, मनोज कुमार, राकेश कुमार, मुन्ना प्रसाद आदि ने गांव से गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था करने की मांग करते हुए कहा कि पहले गांव का गंदा पानी किसी तरह पोखर में चला जाता था, लेकिन इधर पोखर की उड़ाही के बाद समस्या और विकराल हो गया. गांव का गंदा पानी अब रैयती खेतों में गिर रहा है. जिससे गांव के करीब 15 बीघा खेत पूरी तरह से जलाशय बना हुआ है.

किसानों का कहना है कि खेत में पानी जमा रहने से कोई फसल नहीं होता है. साथ ही उनके खेत में पानी गिरने से फसलों का नुकसान हो रहा है. साथ ही कई लोगों के घरों में पानी घूस गया है. कई लोगांे के घर का दीवार भी गिरने के कगार पर है. गांव के चारों ओर नहर व तालाब है. इसके बाद भी गांव से गंदा पानी निकालने के लिए नाला नहीं बनाया गया है.

kheti12 22Scope News

अधिकारी को सौंपा ज्ञापन फिर भी नहीं निकला समाधान

नाला निर्माण को लेकर वार्ड पार्षद से लेकर नगर परिषद के अधिकारी को ज्ञापन सौंपा लेकिन समस्या का समाधान अभी तक नहीं हुआ. हालांकि नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी संदीप कुमार का कहना है कि उक्त वार्ड में नाला का निर्माण कराया जा रहा था, लेकिन गांव के ही कुछ लोगों ने रोक लगा दी. उन्होंने कहा कि जल्द ही नाला निर्माण कार्य पूरा कर समस्या का समाधान किया जायेगा. ग्रामीणों ने कहा कि जलनिकासी का प्रबंध नगर परिषद नहीं किया तो सड़क जाम करेंगे.

रिपोर्ट: रजनीश

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...