खेत में पटपन कर रहे किसान की गोली मारकर हत्या, एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी

बांका : बांका के अमरपुर प्रखंड क्षेत्र के मैनमा गांव में खेत में पटवन कर रहे एक किसान को गोली मारकर हत्या कर दिया गया। वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी है। जिसे भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया गया है। घटना गुरुवार सुबह आठ बजे का बताया गया है। मृत युवक 55 वर्षीय बाले उर्फ बालेश्वर दास है जो अपने गांव के पोखर से पानी निकाल कर खेत पटवन कर रहा था। वहीं पानी पटवन कर रहे दूसरा साथी बुदुआ गांव का विकाश दास है। जो गोली लगने से खेत में जख्मी होकर गिर गया, जिसे भागलपुर रेफर कर दिया गया है।

मृतक पत्नी साबो देवी ने बताया कि मेरा पति सुबह छह बजे घर से शौचालय जा रहे है बोलकर निकला था। कुछ देर बाद पोखर की तरफ से जोर से दो गोली चलने की आवाज़ आया तो हमलोग दौड़कर जब पहुंचे तो मेरा पति का शव खेत में पड़ा हुआ था। तभी वहीं एक अन्य व्यक्ति गंभीर आवस्था में गिरा हुआ था। जिसे सीने में गोली लगी थी। काफी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और जख्मी को उठाकर रेफलर अस्पताल अमरपुर लाया जहां मौजूद डॉक्टर ने भागलपुर रेफर कर दिया।

अमरपुर इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि मैनमा गांव में गोली लगने से एक 55 वर्षीय बाले उर्फ बालेश्वर दास की मौत हो गई है। एक अन्य व्यक्ति का इलाज भागलपुर के मायागंज में चल रहा है। मृतक व्यक्ति का किसी से कोई विवाद नहीं था। ऐसा मृतक की पत्नी ने बताया है। एफएसएल एवं साइबर टीम की मदद से घटना की सही जानकारी मिलेगी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया है।

दीपक कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Jharia Baliapur Road Repair: 44 करोड़ की सड़क फिर बनी चर्चा...

Jharia Baliapur Road Repair: झरिया की विधायक रागिनी सिंह, सड़क निर्माण विभाग (RCD) के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मिथिलेश कुमार और BCCL के अधिकारियों ने रविवार को...

Ramgarh Road Repair: सरकार का इंतजार छोड़ ग्रामीणों ने खुद सुधारी...

Ramgarh Road Repair: जिले के मांडू ब्लॉक में कंजगी मोड़ से चापरी मोड़ तक जाने वाली लगभग तीन किलोमीटर लंबी सड़क की खस्ताहाल स्थिति से...

Nirsa OCP Hyva Accident: आखिर कब रुकेगा OCP में हादसों का...

Nirsa OCP Hyva Accident: धनबाद के निरसा इलाके में ECL चापापुर-II OCP (ओपन कास्ट प्रोजेक्ट) के पास सोमवार को एक हाइवा ट्रक की टक्कर से...