गड्ढे से ई-रिक्शा चालक का शव बरामद

बेगूसराय : बेगूसराय में 10 मार्च की शाम नगर थाना पुलिस ने मोहम्मदपुर के निकट एनएच-31 के किनारे गड्ढे से ई-रिक्शा चालक को का शव बरामद किया। जिसकी पहचान आज की गई है। शव की पहचान वीरपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर वार्ड नंबर-7 निवासी रामबालक पंडित का पुत्र लालटुन पंडित के रूप में की गई है।

बताया जाता है कि लालटुन पंडित कल दोपहर वह घर से बेगूसराय बाजार आया था और भुंजा खरीदा था। जिसके बाद वह शाम तक नहीं लौटा। आज खोजबीन के दौरान परिजन खोजते खोजते सदर अस्पताल पहुंचे तब जाकर शव की पहचान की गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया था और उसकी पहचान करने में जुटी थी। इस बीच आज दोपहर शव की पहचान उसके परिजनों के द्वारा की गई है।

फिलहाल शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। आशंका जताई जा रही है एनएच पर जाने के दौरान ई-रिक्शा असंतुलित होकर किनारे पानी भरे गड्ढे में गिर गया जिससे उसकी डूबने से मौत हुई है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो पाएगा। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Patna Free Eye Checkup Camp: पटना की राम नगरी कॉलोनी में...

Patna Free Eye Checkup Camp, पटना: राम नगरी कॉलोनी सेक्टर-2 में रविवार को आयोजित नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर में करीब 200 लोगों ने हिस्सा...

FJCCI Election 2026: झारखंड चैंबर चुनाव में बढ़ा मतदान का उत्साह,...

FJCCI Election 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (एफजेसीसीआई) के चुनाव को लेकर रविवार को हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन...

Bihar Education 2451 Assistant Professors: Oxford जाएंगे बिहार के 100 प्रोफेसर!...

Bihar Education 2451 Assistant Professors, पटना: बिहार में उच्च शिक्षा के विस्तार को लेकर राज्य सरकार की ओर से नई पहल की जानकारी दी...