Advertisment

बाढ़ में ई-रिक्शा चालकों की हड़ताल, पब्लिक परेशान

बाढ़ : शहर में ई-रिक्शा चालकों की हड़ताल ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। भाड़ा बढ़ाने के लिए ई-रिक्शा चालक हड़ताल पर हैं। इसकी वजह से अम लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। स्कूली बच्चों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा अक्सर जाम की समस्या से जूझने वाली शहर की सड़कें खाली-खाली दिख रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक ई-रिक्शा चालक अक्सर किराया बढ़ाने के लिए हड़ताल करते रहते हैं और मनमाना भाड़ा भी वसूलते हैं। लोगों का कहना है कि जिस जगह का भाड़ा पहले पांच रुपये था, पहले उसे बढ़ा कर सात रुपया किया गया।

इसके बाद उसे एक फिर से बढ़ा कर दस रुपये कर दिया गया और ई-रिक्शा वाले पंद्रह रुपये मांग रहे हैं। लोगों का कहना है कि ई रिक्शा में न तो डीजल की खपत है न पेट्रोल की ऐसे में बार-बार भाड़ा बढ़ाना समझ से परे है। दरअसल जबसे ई-रिक्शा चलना शुरू हुआ है शहर में ऑटो रिक्शा और साइकिल रिक्शा काफी कम हो गए हैं। इसकी वजह से आम लोग ई-रिक्शा पर निर्भर हैं जिसका ये लोग फायदा उठाते हैं। दूसरी बात ये है कि ई-रिक्शा के किराये को लेकर प्रशासन की ओर से भी ध्यान नहीं दिया जाता है।

BSL Contract Workers PPE: संविदा कर्मियों की सुरक्षा को लेकर BSL...

BSL Contract Workers PPE: बोकारो स्टील प्लांट (BSL) ने कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले कर्मचारियों के लिए वर्कप्लेस पर सुरक्षा के उपायों को और...

Ranchi Drug Awareness Program: रांची में नशे के खिलाफ बड़ा जागरूकता...

Ranchi Drug Awareness Program: रोटरी क्लब ऑफ रांची साउथ की ओर से विवेकानंद विद्यामंदिर, सेक्टर-2, धुर्वा में “Say No to Drugs and Yes to...

Dhanbad Coal Scam ED Summons: कोयला घोटाले में ED का बड़ा...

Dhanbad Coal Scam ED Summons: कोयला घोटाले की जांच के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने धनबाद के कोयला व्यापारी एलबी सिंह से जुड़े लोगों...