Advertisement
Advertisement

पहले की सरकार परिवारवादी थी, NDA सरकार कर रही देश का विकास

पहले की सरकार परिवारवादी थी, NDA सरकार कर रही देश का विकास

Google पर 22Scope चुनें

पश्चिम चंपारण: पश्चिम चंपारण के बेतिया में स्थित अतिथि भवन मे सांसद सह लोकसभा सचेतक डॉ संजय जायसवाल और भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुंतल कृष्णा ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि आज केन्द्र व बिहार मे एनडीए गठबंधन की सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए काम कर रही है। मोदी सरकार के 11 साल बेमिसाल में देश ने काफी तरक्की की है। 2014 के पहले केंद्र में जो सरकार थी वह परिवारवादी सरकार थी। उस समय सरकारी कर्मचारी को 2 लाख रूपये से अधिक की आमदनी पर आयकर देना पड़ता था जबकि अब 12 लाख की आमदनी तक के लोगों को कोई आयकर नहीं देना पड़ता है।

यह भी पढ़ें – Air India Crash- विमान हादसे में यात्री के साथ ही हॉस्टल के छात्र भी हुए हैं हताहत, आधिकारिक पुष्टि नहीं…

मोदी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के बच्चे को ध्यान में रखते हुए यह छूट दी है ताकि सरकारी कर्मी अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दे सके। इसके साथ ही केंद्रीय बजट में बिहार के लिए 3 लाख करोड़ रूपये मदद के रूप में विशेष पैकेज दिया गया। मोदी सरकार ने बिहार में बिजली उत्पादन के लिए सुपर पॉवर थर्मल पॉवर की सौगात दी जिससे बिहार में बिजली की पर्याप्त उपलब्धता होगी। मोदी सरकार ने गरीब लोगों को ध्यान में रखते हुए आयुष्मान भारत योजना लाई तो दूसरी तरफ सस्ती दवाई के लिए जन औषधि केंद्र खोले।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  मुजफ्फरपुर हवाई अड्डा को लेकर डिप्टी सीएम ने कही बड़ी बात, मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर कहा….

पश्चिम चंपारण से दीपक कुमार की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Akshara Singh Chhath Puja Patna: क्या राजनीति में आएंगी अक्षरा सिंह?...

Akshara Singh Chhath Puja Patna: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह इन दिनों बिहार के राजनीतिक और सांस्कृतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी...

Swati Mishra FMGE Success: कजाकिस्तान से MBBS और पहले प्रयास में...

Swati Mishra FMGE Success: जिंदगी में मुश्किलें कितनी भी बड़ी क्यों न हों, अगर इरादे मजबूत हों तो सफलता का रास्ता जरूर निकलता है।...

Samrat Chaudhary Patna Clean City Award: पटना को मिला स्वच्छ शहर...

Samrat Chaudhary Patna Clean City Award: स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के 10वें संस्करण में पटना को ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का सम्मान मिलने पर मुख्यमंत्री सम्राट...