बिहार में इकोटूरिज्म को मिलेगा नया उड़ान, 9 जून को पटना में बड़ा निवेशक सम्मेलन’

पटना : राज्य में निजी निवेश से इकोटूरिज्म को बढ़ाने की तैयारी हो रही है। इसके लिए सरकार निजी निवेशकों को आमंत्रित कर रही है। बिहार सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से आगामी नौ जून को ‘इकोटूरिज्म इंवेस्टर्स मीट-2026’ आयोजित होने वाला है। इस मीट का उद्देश्य राज्य में इको-टूरिज्म को बढ़ावा देना तथा निजी निवेश को आकर्षित करना है। इस निवेशक सम्मेलन में राज्य के विभिन्न जलाशयों, तालाबों, पोखरों एवं अन्य प्राकृतिक स्थलों पर इको-टूरिज्म परियोजनाओं के विकास को लेकर निवेशकों को आमंत्रित किया गया है। विभाग का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ पर्यटन और स्थानीय रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देना है।

सम्मेलन में निवेश के लिए 2 प्रमुख समूह निर्धारित किए गए हैं

ग्रुप ए के अंतर्गत जलाशय आधारित इको-टूरिज्म परियोजनाएं शामिल होंगी, जबकि ग्रुप बी में तालाब, पोखर एवं अन्य जल निकाय आधारित परियोजनाओं पर निवेश के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। विभाग की ओर से सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के अंतर्गत निवेशकों को कई सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इसके तहत चयनित निवेशकों को 30 वर्षों की अवधि के लिए भूमि अथवा स्थल लीज पर उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही परियोजनाओं से संबंधित आवश्यक अनुमतियां विभागीय स्तर पर उपलब्ध कराई जाएंगी।

आर्थिक रूप से व्यवहार्य बनाने के लिए वायबिलिटी गैप फंडिंग के माध्यम से वित्तीय सहायता भी प्रदान करने की योजना है

इसके अतिरिक्त परियोजनाओं को आर्थिक रूप से व्यवहार्य बनाने के लिए वायबिलिटी गैप फंडिंग के माध्यम से वित्तीय सहायता भी प्रदान करने की योजना है। बीते रविवार को इसे लेकर एक बैठक भी हुई थी। विभाग के अपर मुख्य सचिव आनंद किशोर की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सामने आया कि 27 डैम और 247 तालाब एवं पोखर स्थलों को साइट्स के लिए चिन्हित किया गया है जिन्हें विकसित करना है।

अधिक जानकारी के लिए biharecotourismsociety@gmail.com या मोबाइल नंबर 8986153336 पर संपर्क कर सकते हैं

बैठक में बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सेक्रेटरी अनिल कुमार, सीकेसीपीएल आर्किटेक्ट्स के डायरेक्टर शोभित राज, बिहार होटल्स के सीनियर एडवाइजर एसपी सिन्हा, होटल मौर्या की वाईस प्रेसिडेंट ऋचा सिन्हा, बीएआई के स्टेट चेयरमैन मणिकांत एवं लेमन ट्री होटल के मनीष कुमार सहित करीब 25 निवेशकों एवं विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों ने भाग लिया था। अधिक जानकारी के लिए biharecotourismsociety@gmail.com या मोबाइल नंबर 8986153336 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़े : बिहार के 211 नए डिग्री कॉलेजों में नए सत्र से शुरू होगी पढ़ाई

Saffrn

Trending News

PM Surakshit Matritva Abhiyan: 10वीं वर्षगांठ पर बिहार में विशेष शिविर,...

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान की 10वीं वर्षगांठ पर 9 जून को बिहार में विशेष शिविर आयोजित होंगे। पहली तिमाही की गर्भवतियों की प्रसव पूर्व...

Ranchi Missing Twins Case: करण-अर्जुन का सात दिन बाद भी नहीं...

 रांची के धुर्वा से लापता 12 वर्षीय जुड़वा भाई करण और अर्जुन का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने जानकारी देने...

Bihar MLC Election 2026: आज नामांकन का आखिरी दिन, NDA ने...

Bihar MLC Election 2026: बिहार विधान परिषद चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक गतिविधियां चरम पर पहुंच गई हैं। विधानसभा की 10 सीटों के लिए...

Ranchi Crime News: गैंगस्टर Prince Khan के नाम पर कारोबारियों से...

रांची में गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम पर दो कारोबारियों से 5-5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। विदेशी नंबर से धमकी मिलने...

Jharkhand Rajya Sabha Election 2026: INDIA Alliance ने दिखाई एकजुटता, बैजनाथ...

झारखंड राज्यसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन ने एकजुटता का प्रदर्शन किया। बैजनाथ राम और प्रणव झा 8 जून को संयुक्त रूप से नामांकन...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img