बेहतर तकनीक से किसानों की आय में बढ़ोतरी करने का प्रयास

जामताड़ा : झारखण्ड सरकार के कृषि मंत्रालय के द्वारा अब किसानों की आय बढ़ाने को लेकर नई दिशा में काम किया जा रहा है। कृषि वैज्ञानिक केंद्र के माध्यम से अब जिले के किसानों को किसी भी तरह की खेती में नुकसान को कम करने का लक्ष्य है। साथ ही किसानों की आय में कैसे बढ़ोतरी हो इसके लिये हाईटेक तरीका अपनाया जा रहा है। आंध्रप्रदेश की तर्ज पर झारखण्ड के संथाल परगना में खेती करने का प्रयास किया जा रहा है।

आंध्रप्रदेश से आये कृषि तकनीकी विशेषज्ञ जामताड़ा के किसानों को अच्छी उपज के गुर सिखा रहे हैं। किसानों को पटवन और कीटनाशक छिड़काव में अधिक समय लगता था। अब इस समय को करने के लिये ड्रोन की मदद ली जा रही है। जिससे किसान अब अधिक खेती कर सकेंगे। जिले के बेना गाँव के किसान मित्र मुकेश कुमार यादव ने बताया की जिस प्रकार ड्रोन के माध्यम से छिड़काव किया गया। इससे किसानों का समय के साथ कीटनाशक की बचत होगी।

कृषि वैज्ञानिक केंद्र के द्वारा किसानों को बताया गया कि इस विधि को अपनाने से किस प्रकार से समय की बचत होगी जिससे किसानों की आय में बढ़ोतरी हो सकती है। कृषि वैज्ञानिक केंद्र के वैज्ञानिक संजीव कुमार ने कहा की कृषि क्षेत्र में तकनीक का समय है जिसे अपनाने से लाभ अधिक होता है।

रिपोर्ट : निशिकान्त मिस्त्री

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...