बेगूसराय : बेगूसराय में पुलिस ने अपराध की योजना बनाते 8 बदमाशों को पानी प्लांट में छापेमारी कर गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मौके से एक पिस्टल, 9 कारतूस 3 बाइक जब्त किया है. दरअसल नगर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि हर हर महादेव चौक स्थित पानी प्लांट में कुछ बदमाश अपराध की योजना बना रहे हैं. इसी सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की तो पानी प्लांट से पानी प्लांट के संचालक कुंदन कुमार समेत आठ बदमाशों को गिरफ्तार किया.
गिरफ्तार बदमाशों में बेगूसराय, खगड़िया और मुंगेर के लोग शामिल हैं. हालांकि गिरफ्तार लोगों के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने गलत तरीके से पानी प्लांट पर पहुंचे, और आसपास के लोगों को गिरफ्तार कर लाया है. उसके बाद बेरहमी से गिरफ्तार लोगों की पिटाई की है. परिजनों ने वरिय पुलिस अधिकारी से पूरे मामले की जांच कर दोषी पर कार्रवाई करने और निर्दोष को छोड़ने की मांग की है.
फिलहाल पुलिस गिरफ्तार सभी लोगों का कोरोना जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया कर रही है. मुख्यालय डीएसपी ने बताया कि अपराध की योजना बनाते बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.


















