धनबाद के इस पंचायत में रद्द हो सकता है चुनाव

अमरपुर पंचायत के मुखिया प्रत्याशी मो. युनुस अंसारी की मौत

धनबाद : धनबाद के इस पंचायत में रद्द हो सकता है चुनाव- गोविन्दपुर में अमरपुर पंचायत के

मुखिया प्रत्याशी मो. युनुस अंसारी की मौत निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान हो गयी.

यूनुस पिछले कई दिनों से वेंटिलेटर पर थे.

परिजनों, समर्थकों और प्रत्याशियों को जैसे ही सूचना मिली वे सभी अस्पताल परिसर पहुंचे.

फिलहाल उनके पार्थिव शरीर को पैतृक आवास ले जाया गया है, जहां अमला टांड कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्दे खाक किया जाएगा. इलाज में लगे चिकित्सक डॉ. विकाश रमन ने बताया कि एमटी हॉस्पिटल कोलकाता में ब्रेन हेमरेज होने के बाद भर्ती कराया गया था. वहीं पर ऑपरेशन भी हुआ था. स्थिति में सुधार नहीं होने एवं वहां के चिकित्सकों के द्वारा जवाब दिए जाने के बाद बीती रात्रि उनके नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था. जहां आज सुबह 9 बजे उनकी मौत हो गयी.

चुनाव रद्द होने पर विचार विमर्श कर रहे पदाधिकारी

ऐसे में इस पंचायत क्षेत्र में आगामी 27 मई को होने वाली चौथे और अंतिम चरण की चुनाव रद्द होगी अथवा नहीं इसपर चर्चा शुरू हो गयी है. जिले के पदाधिकारी भी कानूनी पहलुओं पर विचार विमर्श कर रहे हैं. जिला प्रशासन खुल कर पूरे मामले में कुछ नहीं कह रही है. सूत्रों के अनुसार आरओ से रिपोर्ट मांगी जाएगी, उसके बाद उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक होगी और उसमें चुनाव रद्द करने अथवा नहीं कराने सम्बन्धी लिए गए निर्णय की जानकारी चुनाव आयोग को दी जाएगी. इस पर अंतिम निर्णय चुनाव आयोग ही लेगा.

रिपोर्ट: राजकुमार जायसवाल

Ranchi University PhD Admission: रांची यूनिवर्सिटी में PhD इंटरव्यू की तारीख...

Ranchi University PhD Admission: रांची विश्वविद्यालय में पीएचडी नामांकन की प्रक्रिया जारी है। नामांकन के लिए अभ्यर्थियों का इंटरव्यू 22, 23 और 24 अक्टूबर...

Jamshedpur Encroachment: सरकारी-लीज जमीन पर कब्जा करने वालों पर सख्ती, 17...

Jamshedpur Encroachment: सरकारी और टाटा स्टील की लीज भूमि से अवैध कब्जे हटाने के लिए मंगलवार को धालभूम अनुमंडल प्रशासन, राजस्व विभाग और पुलिस...

Ranchi State Library Fire: फिरायालाल की स्टेट लाइब्रेरी में आग, छात्रों...

Ranchi State Library Fire: फिरायालाल स्थित स्टेट लाइब्रेरी में मंगलवार को अचानक आग लगने की सूचना से हड़कंप मच गया। लाइब्रेरी में मौजूद छात्रों...