विध्वंसकारी व हिंसात्मक कार्रवाई की तैयारी में जुटे थे माओवादी, सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में कारतूस व हथियार की बरामद

गया : बिहार के गया में प्रतिबंधित नक्सली संगठन की सुरक्षा बलों के खिलाफ बड़ी विध्वंसकारी और हिंसात्मक साजिश को विफल कर दिया गया है। सुरक्षा बलों के चले सर्च ऑपरेशन में बड़े पैमाने पर आईईडी, गोला बारूद, कारतूस और हथियार की बरामदगी की गई है। असलहे का जखीरा की बरामदगी सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी बताई जा रही है। नक्सली सुरक्षा बलों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम देने की फिराक में जुटे हुए थे और इसे लेकर जंगल के पहाड़ी वाले इलाके में असलहे का जखीरा इकट्ठा किया जा रहा था।

गया के नक्सली इलाके लुटुआ की पहाड़ियों में जुटाया था मौत का सामान

गया जिले के नक्सली इलाके लुटुआ में सुरक्षा बलों पर हमले की बड़ी योजना तैयार की जा रही थी। यहां बड़े पैमाने पर मौत का सामान यानी कि गोला बारूद, आईईडी, डेटोनेटर और हथियार कारतूस जुटाए जा रहे थे। इसकी सूचना गया एसएसपी आशीष भारती को लगी तो उनके द्वारा एएसपी अभियान के नेतृत्व में कोबरा 205, सीआरपीएफ 159 बटालियन, एसटीएफ और जिला पुलिस को मिलाकर विशेष टीम का गठन किया गया। गठित सुरक्षा बलों की विशेष टीम ने लुटुआ के इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन में बड़ी कामयाबी

नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन लुटुआ के पहाड़ी और जंगली इलाकों में चलाया गया। सुरक्षा बलों की टीम ने लुटुआ थाना अंतर्गत पंडरा के पहाड़ी व जंगली क्षेत्र में अभियान चलाया. सर्च ऑपरेशन के दौरान एक स्थान पर छुपा कर रखे गए। 303 राइफल, 7.62 एमएम के 100 कारतूस को बरामद किया. सुरक्षा बलों ने इनपुट के आधार पर कार्रवाई जारी रखी और पंडरा पहाड़ी के ही दूसरे छोर पर तलाशी अभियान चलाया।

तीन शक्तिशाली आईईडी को किया गया डिफ्यूज, गुफा में जुटे नक्सली भाग निकले

इस दौरान तीन शक्तिशाली आईईडी मिले, जिसे डिफ्यूज कर दिया गया। वहीं, इसी पहाड़ी के दूसरे छोर से जुड़ा हुआ गुफा मिला। संभवत: नक्सलियों ने इसी में ठिकाना बना रखा था। किंतु सुरक्षा बलों के आने की भनक लगते ही नक्सली वहां से निकल गए। इस दौरान गुफा में छापामारी के दौरान सुरक्षा बलों ने पांच प्लास्टिक की बोरी में रहे विस्फोटक और पिट्ठू बैग बरामद किया। प्लास्टिक के बोरी से 13 हजार 800 विस्फोटक (डेटोनेटर) मिले. डेटोनेटर 46 पैकेट में थे। एक पैकेट में 300 की संख्या में यह पैक था। इसके अलावा मौके से कोर्डेक्स तार चार बंडल, नक्सलियों की मिलिट्री वाली काली वर्दी, गोला बारूद की थैली बरामद किया गया, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया है। सुरक्षाबलों के द्वारा नक्सलियों के गुफा वाले ठिकाने से दो बेसिक फोन और दो वाॅकी टाॅकी सेट की बरामदगी की गई है।

मिले आईडी काफी शक्तिशाली थे, नक्सलियों के पीएलजीए (मिलिट्री दस्ते) का हुआ था जुटान

सोर्स से मिली जानकारी के अनुसार प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के सबसे मारक दस्त पीएलजीए (मिलिट्री दस्ता) का जुुटान पंडरा पहाड़ पर गुफा में हुआ था। इस बार नक्सलियों ने बड़ी साजिश सुरक्षा बलों के खिलाफ तैयार की थी। 13 हजार 800 की संख्या में पहली बार विस्फोटक (डेटोनेटर) बरामद किए गए हैं, जो बताते हैं कि इस बार नक्सली सुरक्षा बलों पर बड़े हमले की तैयारी में थे। आईईडी प्लांट कर बड़ी नक्सली साजिश रची जा रही थी। हालांकि इस साजिश को फिलहाल सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया है। किंतु नक्सलियों के खिलाफ अब भी सर्च ऑपरेशन जारी है। सुरक्षा बलों की टीम सर्च ऑपरेशन चला रही है और अब भी जंगल से नहीं लौटी है। सुरक्षा बलों को कई और इनपुट हैं, जिसके आधार पर कार्रवाई को बढ़ाया जा रहा है।

विध्वंसकारी और हिंसात्मक कार्रवाई की तैयारी में जुटे थे नक्सली – एसएसपी

इस संबंध में गया एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने सुरक्षा बलों के खिलाफ हमले की बड़ी योजना तैयार की थी। इसी को लेकर लुटुआ थाना अंतर्गत पंडरा के पहाड़ी और जंगल वाले इलाके में असलहे का जखीरा बरामद किया गया था। सुरक्षा बलों ने बड़े पैमाने पर गोला बारूद, हथियार कारतूस, 13 हजार 800 डेटोनेटर, आईईडी की बरामदगी की है और नक्सलियों की नापाक मंशा को विफल कर दिया है। नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन जारी है।

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Khalari Station Police Checking: खलारी स्टेशन पर आधी रात पुलिस का...

Khalari Station Police Checking, खलारी: सावन पूर्णिमा मेले को लेकर खलारी में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। मेले में बड़ी संख्या...

Anchal Kumari UGC NET 2026: माता-पिता बेचते हैं सब्जी, बेटी ने...

Anchal Kumari UGC NET 2026, रामगढ़: सीमित संसाधनों और आर्थिक चुनौतियों के बीच बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने की कहानी रामगढ़ की...

JSSC Teacher Exam 2026: JSSC Teacher Exam में बड़ा खेल? हाईकोर्ट...

JSSC Teacher Exam 2026, रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने JSSC की कक्षा 9 से 12 के माध्यमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा में सामने आई अनियमितताओं को...