Best GPS in Jharkhand
Advertisment

हत्या के विरोध में परिजनों ने किया सड़क जाम, पुलिस ने चटकाई लाठियां

बेगूसराय : बेगूसराय में लगातार हत्या, लूट, अपहरण और बलात्कार जैसी घटनाएं तो होती रहती है। पुलिस अपराधी को पकड़ने के बजाय उल्टे मृतक के परिजनों या गांव वालों पर लाठी चटकाने का आरोप है। बता दें कि ताजा मामला बरौनी थाना क्षेत्र की बताई जाती है। युवक की गोली मारकर इलाज के दौरान हत्या के बाद पीड़ित के परिजनों ने सब को पोस्टमार्टम करा कर एनएच-28 को जाम कर अपनी मांग कर रहे थे। इसी से नाराज पुलिसकर्मी ने पहले तो समझाया और बुझाया। नहीं समझने पर पुलिस के द्वारा बल प्रयोग कर जाम को हटाने का आरोप है।

गोली से घायल छोटू कुमार की इलाज के दौरान मौत

घटना बरौली थाना क्षेत्र के पिपरा दिवस के रहने वाले उपेंद्र यादव के 20 वर्षीय पुत्र को गोली से घायल छोटू कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही लोगों में सन्नाटा सा छा गया। परिजन रोटी भी लगता एनएच-28 को गांव वालों की मदद से जाम कर दिया और हत्यारे की गिरफ्तारी सहित पुलिस अधीक्षक को बुलाने की मांग अड़े हुए थे। जिसे पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर कर दिया और लाठियां चटकाई। हालांकि इस घटना के संबंध में बेगूसराय के सदर-2 डीएसपी भास्कर रंजन ने बताया कि छोटू कुमार की गोली लगने से इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों के द्वारा आरोपित व्यक्ति की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम की बात बताई गई है। डीएसपी ने बताया कि पुलिस बल का प्रयोग उस प्रकार से नहीं हुआ है। एनएच पर बहुत लंबी जाम लग गई थी जिसे हटाया गया।

यह भी पढ़े : बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, एक युवक की मौत, छह लोग घायल…

यह भी देखें :

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Reliance Jio Bihar Jharkhand June 2026: बिहार-झारखंड में जियो का दबदबा...

Reliance Jio Bihar Jharkhand June 2026: टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (TRAI) की जून 2026 की कंज्यूमर मार्केट शेयर (CMS) रिपोर्ट के अनुसार, रिलायंस जियो...

भोजपुर में बड़ी कार्रवाई, ट्रक से 8 हजार लीटर से अधिक...

भोजपुर : भोजपुर के जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देश पर मद्य निषेध विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के खिलाफ लगातार छापेमारी और...

गंडक नहर से मिला वृद्ध महिला का शव, 2 दिनों से...

गोपालगंज : गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के सुंदरपट्टी टीओपी के समीप गंडक नहर से शनिवार को एक वृद्ध महिला का शव मिलने...