Giridih : भू-माफिया के द्वारा जमीन पर जबरन कब्जा, प्रखंड कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरने पर बैठा पूरा परिवार

Giridih : जिले के गावां प्रखंड कार्यालय के समक्ष उस समय सब सकते में आ गए जब पटना पंचायत अंतर्गत बगदेडीह गांव के रघुनाथ बढ़ई अपने पूरे परिवार के साथ अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। इनका आरोप है कि कुछ भू-माफिया उनकी पुश्तैनी जमीन पर कब्जा जमाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि वे वर्षों से उस जमीन पर खेती कर गुजारा कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Breaking : एनडीए विधायक दल की बैठक में सरकार पर बड़ा हमला, सूर्या हांसदा हत्याकांड की CBI जांच और विधायकों की सुरक्षा पर उठे सवाल 

Giridih : प्रशासन से लेकर अंचल कार्यालय तक गुहार लगाने के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

रघुनाथ बढ़ई का कहना है कि उन्होंने कई बार स्थानीय प्रशासन से लेकर अंचल कार्यालय तक गुहार लगाई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। थक-हारकर वे अब अपने हक और जमीन को बचाने के लिए धरना पर बैठने को मजबूर हुए हैं। उनके साथ उनकी पत्नी, बच्चे और परिवार के अन्य सदस्य भी इस धरना में शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh : बिना नंबर और रजिस्ट्रेशन के चलना पड़ा महंगा, 100 से ज्यादा ऑटो और ई-रिक्शा जप्त 

उन्होंने बताया कि भू-माफिया लगातार उन्हें डराने-धमकाने की कोशिश कर रहे हैं और प्रशासन की चुप्पी से उन्हें हौसला मिल रहा है। पीड़ित परिवार ने गावां के अंचलाधिकारी (सीओ) से तत्काल हस्तक्षेप कर न्याय की मांग की है। पीड़ित रघुनाथ बढ़ई ने चेतावनी दी है कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा, तब तक वे धरना स्थल से नहीं हटेंगे।

सागर गुप्ता की रिपोर्ट–

ये भी जरुर पढ़ें+++++

Ranchi Crime : CID की बड़ी कार्रवाई, फर्जी खातों से करोड़ों की साइबर ठगी करने वाले 7 शातिर अपराधी गिरफ्तार 

Ranchi Crime : ऑनलाइन मोहब्बत के चक्कर में लुटा दिए 1.45 करोड़, रांची का हुआ कंगाल, मामला दर्ज 

Jamshedpur Murder : चाची का अश्लील वीडियो बना ब्लैकमेल करता था भतीजा, नदी किनारे मिला शव, ये निकला हत्यारा… 

Ranchi : वज्रपात का कहर, चपेट में आकर तीन मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत… 

Garhwa Breaking : रमकंडा ब्लॉक के कर्मचारी को 12 हजार रिश्वत लेते ACB ने धर दबोचा 

Palamu : शराब के नशे में मुखिया के बेटे ने छीनी जिंदगी: भाई की मौत, बहन जिंदगी और मौत के बीच… 

Ramgarh Breaking : कुजू में तालाब से कार समेत शव मिलने से दहशत का माहौल, जांच में जुटी पुलिस…

Jharkhand Liquar Scam : शराब घोटाले में ACB की जांच पर सवाल! बाबूलाल ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, कर दी CBI जांच की मांग 

NEET Re-Exam 2026: फर्जी परीक्षार्थियों को बैठाने के मामले में प्रमोद...

 NEET री-परीक्षा 2026 में फर्जी परीक्षार्थियों को बैठाने के मामले में EOU ने लखीसराय के प्रमोद कुमार को गिरफ्तार किया है। मामले में 27...

Sahibganj News: पाकिस्तानी और नेपाली नोटों के साथ बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार,...

 साहिबगंज के करमटोला स्टेशन के पास ब्रह्मपुत्र मेल से बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार हुआ। उसके पास से पाकिस्तानी और नेपाली मुद्रा, मोबाइल व टिकट बरामद...

JHTET 2026: झारखंड में 5.60 लाख अभ्यर्थियों के लिए बड़ा बदलाव,...

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 1 नवंबर 2026 को होगी। करीब 5.60 लाख अभ्यर्थियों को प्री-प्रिंटेड OMR शीट मिलेगी। इससे पारदर्शिता और परीक्षा प्रबंधन बेहतर...