5 रुपए के विवाद में सब्जी विक्रेता की हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने NH किया जाम

महज पांच रुपए के विवाद में सब्जी विक्रेता की हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने NH किया जाम

जहानाबाद : जिले के काको बाजार से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां महज पांच रुपए के विवाद में एक किसान को बटखारा से मार कर हत्या कर दी गई। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि विक्की नाम का एक युवक ठेकेदारी के नाम पर 15 रुपए की मांग कर रहा था लेकिन किसान ने केवल 10 रुपए दिए। इसी मामूली सी बात पर कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते स्थिति बिगड़ गई। आरोप है कि विक्की ने बटखारा से किसान के सीने पर वार कर दिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

Goal 7 22Scope News

आक्रोशित ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को किया जाम

गांव में इस वारदात से आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने बिहारशरीफ-जहानाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया और जिला प्रशासन से डीएम और एसपी को तुरंत घटनास्थल पर बुलाने की मांग करने लगे। इस घटना में सोचने वाली बात है कि जहां एक ओर किसान दिन-रात मेहनत कर समाज का पेट भरते हैं। वहीं दूसरी ओर उन्हें सुरक्षा और सम्मान तक नहीं मिल पाता। महज पांच रुपए के लिए एक परिवार का सहारा छिन गया, एक घर का चिराग बुझ गया। क्या उस अन्नदाता की जिंदगी पांच रुपए से कम की थी।

यह भी पढ़े : तेजस्वी यादव ने जहानाबाद से की ‘बिहार अधिकार यात्रा’ की शुरुआत, सरकार पर साधा निशाना…

मुजफ्फर ईमाम की रिपोर्ट

Bokaro Crime: बोकारो में 7 साल के बच्चे से दरिंदगी पर...

Bokaro Crime: बोकारो में सात वर्षीय बच्चे के साथ कथित दरिंदगी की घटना को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कड़ा रुख अपनाया...

Jamshedpur Police Mock Drill: गोलमुरी पुलिस सेंटर में दिखी हाई-टेक तैयारी,...

Jamshedpur Police Mock Drill: पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने गोलमुरी पुलिस सेंटर में दंगा-रोधी मॉक ड्रिल (अभ्यास) आयोजित किया। इसका मकसद कानून-व्यवस्था बनाए रखना और किसी...

2 संदिग्ध का पाकिस्तानी कनेक्शन! पुलिस ने टेरर एक्ट में किया...

सीतामढ़ी : सीतामढ़ी के गाढ़ा थाना पुलिस ने देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त दो संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। जिसका पाकिस्तान के आतंकी संगठनों...