देवघर : रिखिया थाना क्षेत्र के हिरना गाँव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें एक पक्ष के पिता पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलो को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया जहाँ इलाज के क्रम में पिता पुत्र दोनों की मौत हो गई। वही इस मामले में देवघर एसडीपीओ ने बताया कि इस मामले में पुलिस विधिवत कार्यवाही करते हुए रिखिया थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है और एक व्यक्ति जिसके द्वारा मारपीट की गई थी उसको गिरफ्तार किया गया है वही अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
रिपोर्ट : कुलवन्त कुमार
जमीन विवाद में दो बच्चों की निर्मम हत्या, निकाली गयी आंखें, संदेह के घेरे में रिश्तेदार


















