दो ट्रक के बीच की भीषण टक्कर, चालक गंभीर रूप से घायल

Giridih: जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के झरी पुल के पास दो ट्रकों के बीच भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रकों के सामने के हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और एक चालक केबिन में फंस गया।

घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल चालक को केबिन से बाहर निकाला और स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही बगोदर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। हादसे के कारण कुछ देर तक सड़क पर आवागमन बाधित रहा, जिसे बाद में नियंत्रित किया गया।

रिपोर्टः राज रवानी

 

Jamshedpur Jitiya Accident: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, स्वर्णरेखा नदी...

Jamshedpur Jitiya Accident, जमशेदपुर: जिउतिया पर्व के दौरान मानगो के गांधी घाट के पास स्वर्णरेखा नदी में स्नान करने गईं दो बच्चियां तेज बहाव...

Lohardaga Shop Sealing: लोहरदगा में 23 दुकानें सील, लंबे समय से...

Lohardaga Shop Sealing, लोहरदगा: लंबे समय से किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए 23 दुकानों को सील...

Jamui Industrial Investment: जमुई में औद्योगिक विकास की बड़ी तैयारी, चकाई...

Jamui Industrial Investment: बिहार के जमुई जिले में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में कई परियोजनाओं पर काम चल रहा है। मुख्यमंत्री...