FIFA World cup 2022: फ्रांस के 23 वर्षीय किलियन एम्बाप्पे ने हैट्रिक लगा रचा इतिहास

एम्बाप्पे ने वर्ल्ड कप में जीता गोल्डन बूट का अवॉर्ड

अर्जेंटीना ने फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से दी मात

कतर : लियोनेल मेसी ने अपने आखिरी वर्ल्ड कप में अर्जेंटीना को वर्ल्ड चैम्पियन बना ही दिया. 18 दिसंबर की रात को खेले गए फीफा वर्ल्ड कप 2022 (FIFA World cup 2022) के फाइनल मैच में अर्जेंटीना ने फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से मात दी. अर्जेंटीना (Argentina) भले ही जीत गया हो लेकिन दुनिया में फ्रांस (France) के युवा स्टार किलियन एम्बाप्पे (Kylian Mbappe) की भी चर्चा हो रही है जिन्होंने वर्ल्ड कप में हैट्रिक समेत कुल 4 गोल दागे.

kylian mbappe1 22Scope News

किलियन एम्बाप्पे की फुर्ती देख दुनिया हो गई हैरान

किलियन एम्बाप्पे ने वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में ऐतिहासिक हैट्रिक जड़ी. मैच के 80वें मिनट तक जब अर्जेंटीना 2-0 से आगे चल रहा था और ऐसा लग रहा था कि वह एक तरफा मैच में जीत हासिल कर लेगा, तब एम्बाप्पे निकलकर आए और ऐसी फुर्ती दिखाई कि दुनिया हैरान रह गई.

kylian mbappe12 22Scope News

किलियन एम्बाप्पे : पलक झपकते ही हो गया कुछ ऐसा

अर्जेंटीना ने पहले हाफ में आक्रामक खेल दिखाया था जिसकी वजह से फ्रांस पूरी तरह बैकफुट पर दिखा. पहले हाफ में 2-0 की बढ़त 79वें मिनट तक बरकरार रही, लेकिन तब पलक झपकते हुए ही कुछ ऐसा हुआ जो इतिहास था. यहां फ्रांस को पेनल्टी किक मिली, 23 साल के किलियन एम्बाप्पे एक्शन में आए और गोल दाग दिया.

81वें मिनट में एम्बाप्पे ने दागा दमदार गोल

अभी फ्रांस के फैन्स, सोशल मीडिया पर इस गोल का जश्न मना ही रहे थे कि एम्बाप्पे ने एक और गोल दाग दिया था. 81वें मिनट में एम्बाप्पे ने अपना दमदार खेल दिखाया और मार्कस थुरम की मदद से दूसरा गोल दागते हुए मुकाबला 2-2 से बराबर किया. एम्बाप्पे के इस गोल को मार्कस थुरम ने असिस्ट किया था. करीब 97 सेकंड के अंतर में ये कमाल हुआ, जिसने अभी तक एकतरफा चल रहे मैच को ज़िंदा कर दिया था.

किलियन एम्बाप्पे : फाइनल मैच में किये 4 गोल

सिर्फ इन दो गोल में ही नहीं बल्कि एम्बाप्पे ने एक्स्ट्रा टाइम में भी फ्रांस के लिए गोल दागा और उसी की बदौलत मैच एक्स्ट्रा टाइम तक भी बराबरी पर रहा और 3-3 तक पहुंचा था. एम्बाप्पे ने पेनल्टी शूटआउट में भी एक गोल दागा और ऐसे उनके नाम कुल फाइनल मैच में 4 गोल हुए.

फुटबॉल इतिहास के दूसरे खिलाड़ी बने एम्बाप्पे

सिर्फ 23 साल के किलियन एम्बाप्पे साल 2018 में वर्ल्ड चैम्पियन बन चुके हैं और वह फुटबॉल इतिहास के दूसरे ऐसे प्लेयर हैं जिन्होंने फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में हैट्रिक जमाई हो. उनसे पहले साल 1966 में इंग्लैंड के ज्यॉफ हर्स्ट ने फाइनल में हैट्रिक लगाई थी. एम्बाप्पे ने इस फाइनल मैच में कई रिकॉर्ड बनाए, साथ ही वर्ल्ड कप में गोल्डन बूट का अवॉर्ड भी जीता.

BCCL Coal Dispatch: कोयले की बढ़ती मांग के बीच BCCL का...

BCCL Coal Dispatch, धनबाद: देश के पावर प्लांटों और थर्मल पावर स्टेशनों में कोयले की बढ़ती मांग को देखते हुए भारत कोकिंग कोल लिमिटेड...

Gumla RO Water Plant: मरीजों को जिस पानी को बताया जा...

Gumla RO Water Plant: सदर अस्पताल परिसर में संचालित सृष्टि प्राण प्रवाह आरओ वॉटर प्लांट को लेकर गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। अस्पताल में इलाज...

Bihar Sports Infrastructure: 90 एकड़ का स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और 40 हजार...

Bihar Sports Infrastructure: बिहार में खेल के क्षेत्र में विकसित की जा रही आधारभूत संरचनाओं का असर अब राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी...