जीटी रोड पर कोहरे का कहरः राजगंज में ट्रक-कार टक्कर, दो की मौत

Dhanbad: जिले में घने कोहरे ने एक बार फिर जानलेवा रूप दिखाया है। राजगंज थाना क्षेत्र के सिक्स लेन जीटी रोड पर देर रात एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

अचानक ब्रेक लगाने से हुई घटनाः 

जानकारी के अनुसार एक कार सरिया बाजार से एक महिला को इलाज के लिए धनबाद ले जा रही थी। इसी दौरान आगे चल रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। कोहरे और तेज रफ्तार के कारण कार चालक संतुलन नहीं बना सका और कार सीधे ट्रक से जा टकराई।

टक्कर इतनी जबरदस्त कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त:

हादसा इतना भयावह था कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। दुर्घटना में कार सवार एक वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद एक अन्य रिश्तेदार ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

एक महिला की हालत गंभीर:

हादसे में घायल महिला को 108 एंबुलेंस की मदद से धनबाद के एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने संभाला मोर्चा:

घटना की सूचना मिलते ही राजगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे में शामिल ट्रक को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों ने उठाए सुरक्षा पर सवाल:

स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे वाली जगह पर अक्सर स्ट्रीट लाइट बंद रहती है, जिससे रात के समय दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा और रौशनी की समुचित व्यवस्था जल्द करने की मांग की है।

रिपोर्टः अनिल पांडे

 

JTET 2026: झारखंड में 5.65 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, 986 केंद्रों...

 JTET 2026 परीक्षा 1 नवंबर को झारखंड के 986 केंद्रों पर होगी। 5.65 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। सहायक आचार्य भर्ती आवेदन की तिथि भी...

Jharkhand Police Encounter: झारखंड में 22 महीने में 26 मुठभेड़, 3...

झारखंड में 11 जनवरी 2025 से 27 अक्टूबर 2026 तक करीब 26 पुलिस मुठभेड़ हुईं। इनमें 3 अपराधियों की मौत और 33 के घायल...

Ranchi Cyber Fraud: गैस बिल अपडेट करने के नाम पर महिला...

रांची में गैस बिल अपडेट और मीटर रीडिंग की समस्या दूर करने के नाम पर महिला से 1,48,497 रुपये की साइबर ठगी हुई। जानें...