अपने सैकड़ों समर्थकों के ‌साथ RJD में शामिल हुए BSP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बबन सिंह कुशवाहा 

पटना : बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राज्य कार्यालय में बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बबन सिंह कुशवाहा ने आज अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक के समक्ष, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, चितरंजन गगन, प्रदेश महासचिव मुकुंद सिंह, फैयाज आलम कमाल एवं प्रमोद कुमार राम की उपस्थिति में राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता ग्रहण की। इनके अलावा मोतीलाल कुशवाहा और अनिल कुशवाहा सहित सैकड़ों समर्थकों ने राजद की सदस्यता ग्रहण की।

GOAL Logo page 0001 6 22Scope News

प्रदेश राजद के प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि बबन सिंह कुशवाहा और अन्य बसपा नेताओं को राष्ट्रीय जनता दल का प्रतीक चिन्ह गमछा और सदस्यता रसीद देकर राजद सभी को राजद की सदस्यता ग्रहण कराई गई। लालू प्रसाद यादव के संसदीय जीवन पर आधारित गोपालगंज टू रायसीना पुस्तक और परिवर्तन पत्र देकर इन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने बबन सिंह कुशवाहा सहित अन्य नेताओं को सदस्यता ग्रहण कराते हुए कहा कि लालू प्रसाद और तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल सभी वर्गों को साथ लेकर चलने पर विश्वास करती है, उन्हें हर स्तर पर सम्मानित भी करती रही है।

जगदानंद सिंह ने कहा कि जिस कारण दूसरे दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम लोगों का विश्वास नौजवान नेतृत्वकर्ता तेजस्वी यादव पर मजबूती से बढ़ रहा है। साथ ही सामाजिक न्याय और आर्थिक न्याय को मजबूती प्रदान करने के लिए लगातार पार्टी के द्वारा कार्य किया जा रहा है, जो 17 महीने के महागठबंधन सरकार के कार्यकाल में देखने को मिला। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव डॉ. प्रेम कुमार गुप्ता, जेम्स यादव, सत्येंद्र यादव, मिथिलेश कुमार सिंह और जंगली यादव सहित अन्य गणमान्य नेतागण मौजूद थे।

यह भी पढ़े : तेजस्वी ने कह दी बड़ी बात, बोले- देश में इंडिया गठबंधन की बनने जा रही है सरकार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Potka Migrant Worker Death: गरीबी ने छीना अंतिम दर्शन का हक!...

Potka Migrant Worker Death: पूर्वी सिंहभूम के पोटका ब्लॉक के एक प्रवासी मज़दूर की चेन्नई में इलाज के दौरान मौत हो गई। आर्थिक तंगी...

Chatra Land Dispute Murder: जमीन के एक टुकड़े ने भाई को...

Chatra Land Dispute Murder: झारखंड के चतरा ज़िले के हंटरगंज पुलिस स्टेशन इलाके में स्थित दातमी गांव में ज़मीन के विवाद को लेकर एक अधेड़...

Baghmara Land Subsidence: क्या अवैध कोयला खनन बना जमीन धंसने की...

Baghmara Land Subsidence: मंगलवार को बाघमारा-कतरास पुलिस स्टेशन इलाके के छाताबाद में अचानक जमीन धंसने की घटना से हड़कंप मच गया। ज़मीन धंसने से...