Advertisment

पूर्व सांसद ने गिरिराज सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, कहा मतदाता पुनरीक्षण के बावजूद..

बेगूसराय: बेगूसराय के साहेबपुर कमाल और बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के कई रिश्तेदारों का नाम मतदाता सूची में जोड़ा गया है। यह आरोप हम नहीं लगा रहे हैं बल्कि बेगूसराय के पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने लगाया। उन्होंने कहा कि बिहार में गहन मतदाता पुनरीक्षण कार्य में भारी गड़बड़ी की गई है। जिला प्रशासन और चुनाव आयोग अपना पीठ जरूर थपथपा रहा है लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है।

पूर्व सांसद ने कहा कि इस मामले में स्थानीय सांसद के साथ-साथ जिला प्रशासन भी पूरी तरह दोषी है। आम लोगों के नाम मतदाता सूची से काट दिए गए जबकि स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह के रिश्तेदारों का बेगूसराय विधानसभा में भी नाम दर्ज है एवं साहेबपुर कमल विधानसभा में भी उनका नाम दर्ज है। यह तो कुछ खास महत्वपूर्ण व्यक्ति हैं, जिन पर लोगों की नजर गई है। इससे सहज अंदाजा लगाया जा सकता है की कितनी बड़ी संख्या में यहां सिर्फ खानापूर्ति की गई है एवं रसूखदार लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें- ASI ने पानी मांगा तो फोड़ दिया सर, होमगार्ड बहाली प्रक्रिया में लगी थी ड्यूटी

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Jharkhand Liquor Policy Investigation: झारखंड शराब नीति मामले में ACB का...

Jharkhand Liquor Policy Investigation: झारखंड के एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) ने राज्य की आबकारी नीति, शराब सप्लाई सिस्टम और झारखंड स्टेट बेवरेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (JSBCL) से...

JPSC JSSC Protest Ranchi: बारिश भी नहीं रोक सकी छात्रों की...

JPSC JSSC Protest Ranchi: बुधवार को रांची में बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की...

Ramgarh Ispat Factory Blast: रामगढ़ की इस्पात फैक्ट्री में बड़ा हादसा,...

Ramgarh Ispat Factory Blast: जिले के गिद्दी में स्थित झारखंड इस्पात फैक्ट्री में बुधवार को एक और बड़ा औद्योगिक हादसा हुआ। फैक्ट्री की फर्नेस नंबर...