हजारीबाग: हनी ट्रैप और अपहरण में चार गिरफ्तार, पांच फरार

हजारीबाग: हजारीबाग के कोर्रा धाने की पुलिस ने शुक्रवार को हनी ट्रैप और अपहरण के मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नाबालिग लड़की भी शामिल है। पुलिस ने दो बालिग आरोपितों को जेल भेज दिया है, जबकि नाबालिग लड़की को सुधार गृह और नाबालिग लड़के को रिमांड होम भेज दिया गया। गिरोह के अन्य पांच अपराधी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

गिरफ्तार आरोपितों में विवेक कुमार यादव (केरेडारी थाना क्षेत्र, खपिया निवासी), निखिल कुमार पांडे (बोकारो जिला, चतरो चट्टी हुरलूंग निवासी) और दो नाबालिग शामिल हैं। हनी ट्रैप में फंसाने वाली लड़की हजारीबाग की है। आरोपितों ने 27 नवंबर को एनटीपीसी कर्मचारी शिव शंकर प्रसाद सिंह को हनी ट्रैप में फंसाया और उनके एटीएम से एक लाख रुपये की निकासी की। इसके बाद अपहरण कर शिव शंकर को धोबिया तालाब स्थित एक फ्लैट में रात भर बंधक बनाकर रखा।

पुलिस के मुताबिक, अपराधियों ने शिव शंकर के एटीएम से पैसे निकाले और उसके बाद एक लाख रुपये का चेक भी लिया। 28 नवंबर को शिव शंकर को कार से कनहरी जंगल ले जाया गया, जहां से उन्हें बैंक से चेक के माध्यम से पैसे की निकासी करने के लिए लाया गया। बैंक कर्मियों ने शिव शंकर के चेहरे को देखकर संदेह किया और पुलिस को सूचित किया, जिससे अपराधियों की गिरफ्तारी संभव हो सकी।

 

Saffrn

Trending News

Nirsa विधायक देर रात खुद निकले छापेमारी पर, दर्जनों अवैध कोयला...

Dhanbad: Nirsa विधायक अरूप चटर्जी अवैध कोयला कारोबार के के विरुद्ध आज पूरे लय में दिखे। प्रशासन को अल्टीमेटम दिया गया था कि अवैध...

Jharkhand School Timing Update: गर्मी बढ़ने पर KG से 12वीं तक...

 झारखंड सरकार ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए KG से 12वीं तक सभी सरकारी और निजी स्कूलों के समय में बदलाव किया है। नया...

Jharkhand Mutation Update: जमीन और फ्लैट के दाखिल-खारिज के लिए Online...

झारखंड में जमीन और फ्लैट के म्यूटेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन फिर शुरू हो गया है। सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद रैयतों को बड़ी राहत...

 Ranchi Cyber Crime Alert: हर दिन दो लोग हो रहे साइबर...

रांची में जनवरी से अप्रैल 2026 तक 114 लोग साइबर ठगी के शिकार हुए। साइबर थाना ने 40 फीसदी मामलों में राशि वापस दिलाई। Ranchi...

Ranchi Fraud Case: पान मसाला कंपनी में 71 लाख की Coupon...

रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में पान मसाला कंपनी के अधिकारियों पर 71 लाख रुपये की कूपन जालसाजी का आरोप। जयपुर और कानपुर के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img