एक देशी कट्टा, 50 लीटर डीजल के साथ चार डीजल चोर गिरफ्तार

झरियाः जोड़ापोखर पुलिस ने एक देशी कट्टा, 50 लीटर डीजल के साथ चार डीजल चोर को गिरफ्तार किया है.

जोड़ापोखर थाना प्रभारी राजदेव सिंह ने बताया कि खड़े ट्रक से डीजल चोरी  किए जाने की शिकायत मिल रही थी. लगातार मिल रही इस शिकायत पर  पुलिस ने चोरों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया.

vlcsnap 2021 09 30 19h41m01s412 22Scope News

इस बीच जामाडोबा निवासी ट्रक मालिक मुस्तकीम भी चोरो को पकड़ने के लिए अपने दोस्तों के साथ जोड़ापोखर थाना क्षेत्र में जामाडोबा, बैंक ऑफ इंडिया के समीप अपने ट्रक की निगरानी कर रहा था, तभी उसकी नजर एक एक खड़े ट्रक से तेल निकालते चोर पर पड़ी. ट्रक मालिक ने चोर को पकड़ कर थाने के सपुर्द कर दिया. पकड़े गए युवक से गहन पूछताछ की गई और उसकी निशानदेही पर दो और आरोपी जीतू उर्फ जीतेंद्र और तुलसी भुइयां को पकड़ा गया. फिर इन दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ के बाद  चोरी का डीजल की खरीद-बिक्री करने वाला गौतम लाहा को पकड़ा गया. गौतम लाहा के पास से   50 लीटर चोरी का डीजल बरामद किया गया. पकड़े गए डीजल चोरों के पास से एक देशी कट्टा भी बरामद किया गया है, जिसका प्रयोग डीजल चोरी में किया जाता था.

 

 

Cyber Crime Motihari:मोतिहारी में Digital Arrest कर 18.50 लाख की ठगी,...

मोतिहारी में साइबर ठगों ने पुलिस और सीबीआई का डर दिखाकर रामाशंकर प्रसाद गुप्ता से 18.50 लाख रुपये ठग लिये। मामले में FIR दर्ज...

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026  जिला अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान वर्षा मौसम हवा की गतिरांची 28°C 22°C 2.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंलोहरदगा 29°C 22°C 1.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंगुमला 29°C 21°C 2.9 मिमी आंधी-तूफान संभावित 6 किमी/घंसिमडेगा 30°C 23°C 0.6 मिमी हल्की बूंदाबांदी 5 किमी/घंपलामू 32°C 24°C 0.7 मिमी बूंदाबांदी 8 किमी/घंलातेहार 31°C 23°C 0.8 मिमी हल्की बूंदाबांदी 6 किमी/घंगढ़वा 32°C 24°C 0.8...

SIR 2026 Jharkhand :SIR 2026 में प्रतिनियुक्त शिक्षकों की बढ़ी जवाबदेही,...

 झारखंड में SIR 2026 कार्य में प्रतिनियुक्त शिक्षकों को अब प्रतिदिन प्रतिनियुक्त स्थल पर उपस्थिति दर्ज करनी होगी। जरूरत नहीं होने पर प्रतिनियुक्ति खत्म...