वीरगंज नाव दुर्घटना में मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपये का मुआवजा भुगतान

Jamtada– राज्य सरकार ने वीरगंज नाव दुर्घटना में मृतक के परिवारों को चार-चार लाख रुपये का भुगतान किया है. आज राज्य सरकार की ओर से परिवहन मंत्री चंपई सोरेन और जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी ने मुआवजा राशि का भुगतान किया.

इस मौके पर चंपई सोरेन ने सरकार के कामकाज की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमारी पार्टी जमीन से जुड़ी हुई है, इसलिए मुआवजे का भुगतान में देरी नहीं की गयी. सरकार मृतक के परिजनों के प्रति संवेदनशील है.

लेकिन भाजपा इस मामले में भी राजनीति कर रही है. आज कुल 9 परिवारों को मुआवजा राशि का भुगतान किया जा रहा है, जल्द ही शेष पांच परिवारों को भी मुआवजे का भुगतान कर दिया जाएगा.

इस अवसर पर मंत्री चंपई सोरेन और विधायक इरफान अंसारी ने बराकर नदी का हवाई सर्वेक्षण किया और इस नदी पर पुल निर्माण करवाने की घोषणा की.

बता दें कि 24 फरवरी को बारबेंडिया पुल के पास तूफान में फंस कर 16 लोग दुर्घटना के शिकार हो गए थें.  बाद  में प्रशासन की ओर से रेस्क्यू ऑपरेशन चला कर मृतकों के शव को बरामद किया गया. जिला प्रशासन ने नाव में 18 लोग सवार होने का  दावा किया था.

रिपोर्ट-उज्जवल 

इसे भी पढ़े-

 

 

 

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. प्रणब मुखर्जी: भारत के सर्वप्रिय ‘प्रणब दा’ की...

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. प्रणब मुखर्जी : 31 अगस्त 2020 को भारत ने अपना एक महान सपूत, कुशल राजनीतिज्ञ और दूरदर्शी राजनेता खो दिया था।...

प्रिंसेस डायना: दिल की रानी से लेकर पेरिस की उस खौफनाक...

1 जुलाई 1961 को इंग्लैंड के सैंड्रिंघम में जन्मी डायना फ्रांसेस स्पेंसर (प्रिंसेस डायना) का शुरुआती जीवन ब्रिटिश कुलीन वर्ग के बीच बीता। वे...

बाढ़ में चार मजदूरों की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप; बिहार...

पटना का बाढ़ शराब कांड — शराबबंदी के नाम पर सामाजिक त्रासदी, प्रशासनिक विफलता और सियासी जवाबदेही 1. घटना की जमीनी सच्चाई और जांच...