Monday, June 23, 2025

पांकी-मेदिनीनगर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा : ट्रक की चपेट में आकर चार लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम

- Advertisement -

पलामू:  पांकी-मेदिनीनगर मुख्य मार्ग पर मंगलवार की रात करीब 10:30 बजे बसडीहा गांव के समीप भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज रफ्तार ट्रक ने पहले एक कार को जोरदार टक्कर मारी और इसके बाद सामने से आ रही मोटरसाइकिल को रौंद दिया। हादसे में जाइलो कार में सवार दो और बाइक पर बैठे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में कर्मदयाल यादव (32), गुलाबी यादव (24), युवराज सिंह (15) और श्याम दयाल सिंह (17) शामिल हैं। चार घायलों में एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे इलाज के लिए रांची रेफर किया गया है।

हादसे में जान गंवाने वाले कर्मदयाल और गुलाबी यादव हरियाणा के एक प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करते थे और शादी समारोह में शामिल होने के लिए कुछ दिन पहले ही गांव लौटे थे। परिजनों के अनुसार, गुलाबी यादव अपने रिश्तेदारों के साथ तिलक समारोह में हुरलौंग गांव जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को सोशल मीडिया के जरिए मिली, गांव में मातम छा गया। गुस्साए ग्रामीणों ने बुधवार सुबह 5 बजे से कर्पूरी चौक पर सड़क जाम कर मुआवजे की मांग की। करीब 2.30 घंटे बाद पुलिस-प्रशासन की समझाइश के बाद जाम हटाया गया। आक्रोशित परिजन शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने को भी तैयार नहीं थे, लेकिन अधिकारियों के आश्वासन के बाद प्रक्रिया पूरी की गई।

थाना प्रभारी राजेश रंजन ने बताया कि सभी घायलों को पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया था, जहां डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया। एक की मौत इलाज के दौरान रास्ते में हुई। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश की जा रही है।

गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतकों के घरों में कोहराम मचा हुआ है और पूरा इलाका गमगीन माहौल में डूबा है।


Loading Live TV...
YouTube Logo

जो खबरें सबको जाननी चाहिए 🔥
उन्हें सबसे पहले देखिए 22Scope पर

📺 YouTube पर जाएँ – Breaking News के लिये Subscribe करें 🔔

📍 लोकेशन और मौसम लोड हो रहा है...

Stay Connected
124,000FansLike
21,400FollowersFollow
497FollowersFollow
534,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest News

रोड कनेक्टिविटी के क्षेत्र में नया अध्याय लिखेगा कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स...

रोड कनेक्टिविटी के क्षेत्र में नया अध्याय लिखेगा कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन। 23 जून को मुख्यमंत्री करेंगे लोकार्पण: पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीनपटना: मुख्यमंत्री...